National

राहुल का तंज: हार्वर्ड में स्टडी का विषय होंगी कोविड, जीएसटी और नोटबंदी से जुड़ी विफलताएं

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. अलग-अलग मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर कांग्रेस सांसद ने इसबार कोरोना, जीएसटी और नोटबंदी को लेकर कटाक्ष किया है.

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने को लेकर में सोमवार को केंद्र सरकार पर तंज करते हुए, उन्होंने कहा कि कोविड-19, नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी विफलताएं भविष्य में हार्वर्ड बिजनसे स्कूल में अध्ययन का विषय होंगी.

इसे भी पढ़ेंःरक्षा मामलों की स्थायी समिति की बैठक में कभी शामिल नहीं हुए राहुल, लेकिन जवानों का मनोबल गिराने का कर रहे काम: नड्डा

‘हार्वर्ड में स्टडी के विषय होंगे मोदी सरकार की नाकामी’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना को 21 दिनों में पराजित करने से जुड़े एक बयान का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘भविष्य में‘ कोविड-19, नोटबंदी और जीएसटी से जुड़ी विफलताएं हार्वर्ड बिजनसे स्कूल में अध्ययन का विषय होंगी.’

बता दें कि मोदी सरकार पर राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं. कभी चीन से सीमा विवाद को लेकर तो कभी देश में बढ़ते कोरोना केस, लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था को लेकर भी निशाना साधते रहे हैं. लॉकडाउन की टाइमिंग को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी खुद मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं. राहुल गांधी ने लॉकडाउन को देश में पूरी तरह से फेल करार दिया था.

इसे भी पढ़ेंःझुक गया चीन,गलवान घाटी में एक किलोमीटर पीछे हटे चीनी सैनिक

सात लाख के करीब संक्रमित

ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना संक्रमण के मामले सात लाख के करीब पहुंच गया है. वहीं 20 हजार के करीब लोगों की जान चली गयी है. गौरतलब है कि सोमवार को देश में कोविड-19 के 24,248 नए मामले सामने आये तथा इस वायरस के कारण 425 और लोगों की जान गयी. देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 6,97,413 हो गयी है.

वहीं मरने वालों का आंकड़ा 19,693 हो गया है. संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच राहत की बात ये है कि कोरोना से अब तक 4 लाख 24 हजार 433 लोग ठीक हो चुके हैं. बीते 24 घंटे में ही 15 हजार 350 लोग स्वस्थ हुए हैं. देश में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 53 हजार 287 है.

इसे भी पढ़ेंःKanpurShootOut: विकास दुबे के संपर्क में थे चौबेपुर पुलिस थाने के दो दारोगा और एक सिपाही, सस्पेंड

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button