
NW Desk : भारत और चीन के बीच तनातनी जारी है. हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. लेकिन दोनों देशों में जारी इस टेंशन के बीच एक बड़ी खबर आयी है. गलवान घाटी में जिस जगह पर दोनो देशों की सेना के बीच झड़प हुई थी. अब उस जगह यानि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से चीनी सैनिक लगभग एक किलोमीटर पीछे हट गये हैं.
हालांकि दोनों देशों की सेना के बीच सैनिकों के पीछे हटने के लिए बातचीच लगातार जारी थी. अब चीनी सैनिकों का एक किलोमीटर पीछे हटना बातचीत के पहले पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और चीन दोनों की सेनाओं की ओर से पुनर्वास पर सहमती बन गयी है. जिससे सेनाएं पीछे हटी हैं. साथ ही गलवान घाटी के पास बफर जोन बनाया गय़ा है, ताकि फिर से किसी तरह की हिंसा की घटना ना हो.
इसे भी पढ़ें –KanpurShootOut: विकास दुबे के संपर्क में थे चौबेपुर पुलिस थाने के दो दारोगा और एक सिपाही, सस्पेंड
शहीद हुए थे 20 भारतीय जवान
यहां बता दें कि मई के महीने से ही भारत और चीन के बीच सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईस्टर्न लद्दाख बॉर्डर पर गलवान घाटी के पास पैंगोंग लेक तक दोनों देशों की सेना आमने-सामने हैं.
इसपर जून के शुरूआत में ही दोनों देशों के बीच सैन्य लेवल पर बातचीत चल ही रही थी. कि 15 जून को दोनों देशों की सेनाओं के बीच गलवान घाटी में झड़प हो गयी. जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गये थे. हालांकि चीन को भी अपने कई सैनिक इस झड़प में गंवाने पड़े थे. इतना होने के बाद भी चीन नहीं माना.
सीमा विवाद पर भारतीय सेना की ओर से चीन से 6 जून, 22 जून और 30 जून को चीनी सेना से बीतचीत हुई. इस बातचीत में अप्रैल के पहले वाली स्थिती पर जाने को कहा गया था. कई दौर की बातचीत हुई और भारत अपने मुद्दे पर अड़ा रहा, लेकिन चीन नहीं माना.
चीन की ओर से बॉर्डर पर सैनिकों की संख्या बढ़ाये जाने के बाद भारत ने भी अपने ज्यादा सैनिकों को सीमा पर तैनात कर दिया. लद्दाख बॉर्डर पर भारतीय सेना की कई टुकड़ियों की तैनाती की गयी है.
पीएम के लेह दौरे से बौखला गया था चीन
चीन के तनातनी के बीच बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक लेह दौरे पर पहुंचने से सभी चौंक गये थे. पीएम नीमू पोस्ट पर पहुंचे थे, ये जगह लद्दाख बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर स्थित है. यहां बड़ी संख्या में सैनिक मौजूद थे. उनसे पीएम बातचीत की थी.
लेह दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सख्त मैसेज दिया था. पीएम ने कहा था कि विस्तारवाद का वक्त गया और अब विकासवाद का समय आ गया है. पीएम के इस बयान के बाद ही चीन बौखला गया था.
इसे भी पढ़ें – चुनाव आयोग का गैरजरूरी और बेतुका फरमान





Thank you ever so for you article post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.