Read Next
02/11/2026
बिहार के बेगूसराय में ग्रामीणों का अनोखा विरोध, सड़क पर बने गड्ढों का ‘गिरिराज कुंड’, ‘शैलेंद्र कुंड’ व ‘कुंदन कुंड’ नाम रखा
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
Back to top button
Patna : अभिनेता-नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को दावा किया कि 2014 का मोदी लहर पिछले पांच साल में कहर बन गया और महागठबंधन बिहार में भाजपा नीत राजग को उड़ा देगा.
उन्होंने पड़ोस के उत्तरप्रदेश में भी कहा कि कांग्रेस भले अलग लड़ रही है लेकिन भाजपा उसी तरह साफ हो जाएगी. गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में एक सीट से उनकी पत्नी को सपा-बसपा गठबंधन ने उम्मीदवार बनाया है.
सिन्हा ने जमकर बीजेपी की आलोचना की
पटना साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रचार के अंतिम दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महागठबंधन उन लोगों के परखचे उड़ा देगा. पटना साहिब से उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मैदान में हैं. इस सीट पर 19 मई को मतदान है.
तीन दशक तक जुड़ाव के बाद पिछले महीने भाजपा छोड़ने वाले सिन्हा ने भगवा पार्टी की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि अगर एक पल के लिए मान लीजिए कि मैं मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज था, तो बताइए कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ बुरा सलूक क्यों किया गया.
दिक्कत यह थी कि मैं सच बोल रहा था
भाजपा को बताना चाहिए कि अरुण शौरी जैसे बड़े बुद्धिजीवी अब इस तरह क्यों विरोध कर रहे हैं. यशवंत सिन्हा ने पार्टी क्यों छोड़ दी.
शत्रुघ्न ने कहा कि दिक्कत यह थी कि मैं सच बोल रहा था. मैं नोटबंदी के कारण लोगों की परेशानी और अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान के बारे में बोल रहा था. जीएसटी के खराब क्रियान्वयन के बारे में बोल रहा था.