Education & CareerJharkhandNEWS

20 मई से मारवाड़ी कॉलेज के यूजी सेमेस्टर सिक्स और एमसीए की परीक्षा

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज 20 मई से यूजी सेमेस्टर तीन (सत्र 2019-22) तथा एमसीए सीबीसीएस व नन सीबीसीएस (सत्र 2019-22) की परीक्षा लेने जा रही है. यह परीक्षा ऑनलाइन ली जायेगी. परीक्षा कॉलेज की वेबसाइट https://www.marwaricollegeranchi.ac.in पर ली जायेगी. कॉलेज प्रशासन की और से इसकी तैयारी कर ली गयी है. क्वेश्चन पेपर वेबसाइट में स्टूडेंट्स लॉग इन डैशबोर्ड पर उपलब्ध रहेगा. जहां स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालकर डाऊनलोड कर सकेंगे. पासवर्ड जन्मतिथि होगा.

आज तक फीस जमा करने का मौकाः

यूजी सेमेस्टर तीन में री-एडमिशन और इंड सेमेस्टर-2020 का परीक्षा शुल्क आज तक जमा होगा. जो छात्र-छात्राएं अभी तक शुल्क नहीं जमा किये हैं वे जमा कर सकते हैं. शुल्क जमा नहीं करने पर परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख के पार

छात्रों से कहा गया है कि वे आंसर शीट साथ रखेंगे. परीक्षा शुरू होने से पहले वे आंसर शीट में परीक्षा का रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, सब्जेक्ट व पेपर नंबर के साथ तिथि व हस्ताक्षर करना नहीं भूलें. उत्तर अपनी लिखावट में होनी चाहिए. साथ ही पृष्ठों की संख्या 12 से अधिक नहीं हो. जेरॉक्स या टाइप स्वीकार्य नहीं होगा. उत्तर लिखने के बाद उत्तपुस्तिका को पीडीएफ फाइल में बदलें. प्रत्येक विषय के पेपर के लिए एक पीडीएफ फाइल होनी चाहिए. सेंड टू फैकल्टी बटन पर क्लिक करने के बाद कोई संशोधन नहीं होगा. जो छात्र समय से पहले उत्तर लिख लेते हैं वे सर्वर में भीड़ से बचने के लिए उसे अपलोड कर सकते हैं.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

परीक्षा दो शिफ्ट में ली जायेगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 से 1:30 बजे और दूसरी शिफ्ट तीन से 6:30 बजे तक होगी. परीक्षा लगातार चार जून तक चलेगी. इस बीच एक दिन भी गैप नहीं है. प्रश्नपत्र डाउनलोड करने के लिए 15 मिनट यानी 10 से 10:15 तक का समय होगा. इसके बाद 10:15 बजे परीक्षा शुरू होगी जो 1:15 तक चलेगी. इसके बाद 15 मिनट में यानी 1:30 तक इसे अपलोड कर देना है. यही प्रक्रिया दूसरी पाली की परीक्षा तीन  बजे से 6:30 बजे तक दोहरायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: विवि की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्णः कुलपति

 

Related Articles

Back to top button