
संबद्ध महाविद्यालय में शासी निकाय सर्वोपरि
Ranchi: विनोबा भावे विवि के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने कहा कि स्थाई सम्बद्ध कॉलेजों में शासी निकाय की भूमिका सर्वोपरि होती है. कुलपति ने समाचार पत्रों में करणपुरा डिग्री कॉलेज बड़कागांव के बारे में प्रकाशित तक यही भ्रामक और सत्य से परे सूचना को गलत करार दिया तथा कहा कि संस्थान की गरिमा को धूमिल करने का यह प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है.
इसे भी पढ़ें: ग्राहकों को राहत : एचएमएसआई ने वारंटी, मुफ्त सर्विस को 31 जुलाई तक बढ़ाया
कुलपति ने स्पष्ट किया कि स्थाई संबंध कॉलेज 7 सदस्यों से गठित शासी निकाय द्वारा संचालित होती है जिसमें कुलपति और कुलसचिव की भूमिका नहीं होती. शासी निकाय में जनप्रतिनिधि,प्रशासन के एक अधिकारी, विवि प्रतिनिधि प्राचार्य शिक्षाविद और एक शिक्षक प्रतिनिधि होते हैं जो सचिव का चुनाव करते हैं.
कुलपति ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान की राशि विवि के माध्यम से सीधे कॉलेज के खाते में स्थानांतरित कर दिया जाता है. तथा शासी निकाय के द्वारा अनुदान की राशि लाभुकों के खाते में अंतरित किया जाता है. ऐसे में गबन का प्रश्न उठताही नहीं है . कुलपति ,कुलसचिव, विधायक ,विवि प्रतिनिधि या फिर पूरे शासी निकाय पर आरोप लगाना असंगत असंवैधानिक और षड्यंत्र है.
अनुदान की राशि वितरित करने में विवि प्रशासन की कोई भूमिका नहीः
अनुदान की राशि वितरित करने में विवि प्रशासन की कोई भूमिका नहीं रहती. अनुदान की राशि वितरित किए जाने के बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र कॉलेज द्वारा विवि को भेजा जाता है तथा विवि अभिप्रमाणित कर सरकार को भेज देती है. जब से सरकार द्वारा अनुदान की राशि आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू हुई है तब से यही नियम लागू है. ऐसे में कोई भी अनियमितता का प्रश्न नहीं उठता.
इसे भी पढ़ें: इजराइल ने गाजा सिटी पर फिर से भीषण हवाई हमले किये




