JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

1 अक्टूबर को मारवाड़ी सहायक समिति का होगा चुनाव, उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी

Ranchi: मारवाड़ी सहायक समिति, रांची की साधारण सभा एवं समिति के निर्वाचन सत्र-2023- 25 का चुनाव 1 अक्टूबर को मारवाड़ी भवन, रांची में होगा. चुनाव के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कमल कुमार केडिया ने बताया कि मारवाड़ी सहायक समिति के चुनाव में सत्र 2023 – 25 के लिए संस्था के पदाधिकारियों में अध्यक्ष-एक, उपाध्यक्ष- दो, सचिव -एक, उप सचिव- दो, कोषाध्यक्ष एक, एवं 20 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होगा. 25 सितंबर को उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने के बाद मंगलवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है.

यह सूची इस प्रकार है:

अध्यक्ष- प्रेम मित्तल, मनोज चौधरी।
उपाध्यक्ष- कौशल कुमार राजगढ़िया,पवन कुमार कनोई, भरत कुमार बगड़िया, सज्जन कुमार पाड़िया, सुरेश कुमार जैन.
सचिव-अशोक कुमार पुरोहित एवं रमन बोडा.
उपसचिव– अजय कुमार डीडवानिया, कन्हैया लाल भरतिया,विजय कुमार खोवाल एवं मनीष लोधा, कोषाध्यक्ष-किशन कुमार पोद्दार, तथा कार्यकारिणी सदस्यों में अजय कुमार खेतान, अजय बजाज, अर्चना साबू, अर्जुन अग्रवाल, अशोक लाठ, आनंद जालान, कमल खेतावत, कमल शर्मा, कमलेश कुमार संचेती, किशन अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, नंदकिशोर आर्या, निर्मल कुमार बुधिया, पदम् चंद्र जैन, प्रकाश नाहटा, प्रमोद बगड़िया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मुकेश जाजोदिया, राजकुमार मित्तल, राजेश कौशिक, राम बांगड़, ललित कुमार पोद्दार, विनोद बेगवानी जैन, संजय बजाज, सुरेश चौधरी, सुरेश पोद्दार एवं श्रवण अग्रवाल.

मारवाड़ी सहायक समिति के लगभग 2500 सदस्य इस चुनाव मे अपना मताधिकार का प्रयोग कर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करेंगे. इस चुनाव के लिए सह निर्वाचन पदाधिकारी राजेंद्र केडिया, पवन शर्मा एवं विनोद कुमार जैन है. मारवाड़ी सहायक समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मारवाड़ी सहायक समिति का साधारण सभा की बैठक 1 अक्टूबर दिन रविवार को होगी. मतदान 1 अक्टूबर को ही पूर्वाह्न 11 बजे से संध्या 5 बजे तक मारवाड़ी भवन में होगा.

Related Articles

Back to top button