
Dhanbad: धनबाद मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले शहर के पुराना बाजार में रक्तदान शिविर का मंगलवार को आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चन्दन कुमार उपस्थित हुए. रक्तदान शिविर की शुरुआत में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने दीप प्रज्वलित कर किया.
रक्तदान शिविर में 30 से 40 यूनिट ब्लड जमा करने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर डॉ निर्मल डोलिया ने बताया कि जिले के व्यवसायी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तथा समाज के प्रति अपना योगदान भी देते हैं. ऐसे में वैश्विक महामारी कोरोना काल मे जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंच के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है.
वहीं एडीएम विधि व्यवस्था सह कोविड प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि समाज में व्यवसायी वर्ग लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है और महामारी काल में रक्तदान जैसे नेक कार्य में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहा है जो सराहनीय कदम है.




