Uncategorized

चुनाव में सीमा से अधिक खर्च, केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केजरीवाल पर चुनाव के दौरान खर्च राशि को कम बताने और सीमा से ज्यादा रुपये खर्च करने का आरोप लगा है। केजरीवाल पर तय रकम से दो लाख रुपये ज्यादा खर्च करने का आरोप लगा है।

चुनाव आयोग ने ये नोटिस आम आदमी पार्टी द्वारा चुनावी खर्च में जो रकम दिखाई और चुनाव अधिकारियों के रजिस्टर में जो खर्च दर्ज है, उसमें अंतर पाए जाने के बाद जारी किया गया है। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संबंधित पीठासीन अधिकारी ने केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

केजरीवाल को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि जंतर-मंतर पर हुए संगीत कार्यक्रम में केजरीवाल ने जो खर्च दिखाए हैं, वे दिल्ली चुनाव आयोग के अपने रजिस्टर में दर्ज खर्च से मेल नहीं खाते हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारी के मुताबिक केजरीवाल ने उम्मीदवार के खाते में तीन लाख रुपये का खर्च दिखाया है। जबकि चुनाव आयोग के रजिस्टर में ये आंकड़ा 16 लाख रुपए का है। एक उम्मीदवार को ज्यादा से ज्यादा 14 लाख रुपये खर्च करने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button