
Godda : जिला के मेहरमा प्रखंड के एक गांव की विवाहित महिला के साथ गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया. युवकों ने महिला को घर ले जाने के नाम पर स्कॉर्पियो में बैठाया फिर सुनसान रास्ते में जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
बताया जा रहा है कि विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर दिया गया है. महिला का आरोप है देवनचक गांव के ही दो युवक जीतू यादव व मो दुतूम ने घटना को अंजाम दिया है.
पीड़िता ने दुष्कर्म की घटना को लेकर मेहरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. महिला ने थाने में दिये गये आवेदन में बताया कि मेहरमा से वह अपने घर देवनचक जा रही थी.
इसी बीच गांव के ही दो युवक मिले जिनकी महिला से जान पहचान थी. दोनों युवकों ने महिला से कहा भाभी चलिए हम भी घर ही जा रहे हैं, आपको घर छोड़ देंगे इतनी बात कह कर विवाहित महिला को स्कॉर्पियो में बिठा लिया. स्कॉर्पियो लेकर रात में सुनसान रास्ते में चला गया.
इसे भी पढ़ें : पर्यटकों को सुरक्षा देने वाले पर्यटक मित्रों के आगे भुखमरी की नौबत, आठ माह से नहीं मिला मानदेय
दिघी गांव के जंगल में ले जाकर जाकर गाड़ी खड़ा कर महिला के साथ दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले पर मेहरमा थाना प्रभारी कश्यप गौतम ने बताया कि महिला के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में रेप की घटना को लेकर एक आवेदन दिया गया है.
महिला के दिये गये आवेदन पर 2 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया है.
दुष्कर्म के मामले में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें :रिलायंस जियो ने दिया नये साल का तोहफा, जानें क्या मिलेगा फ्री




