
Dubai : इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे खिलाड़ियों को छह दिन तक अपने कमरों तक सीमित रहना होगा. पहले दिन उन्होंने बालकनी से एक दूसरे से बातचीत करने के अलावा टीम के ट्रेनरों द्वारा दिये गये फिटनेस कार्यक्रम का पालन किया. राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी गुरूवार शाम को दुबई जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम रात में अबुधाबी पहुंच गयी थी.
इसे भी पढ़ेंः स्वास्थ्य मंत्री का दावा- साल के अंत तक आएगी कोरोना वैक्सीन, पहले इन्हें लगेगा टीका
किंग्स इलेवन पंजाब ने दोबारा परीक्षण कराया
रॉयल्स की टीम ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार पहले दिन कोविड-19 की जांच एयरपोर्ट पर ही पूरी की. किंग्स इलेवन पंजाब ने शुक्रवार को दोबारा परीक्षण कराया. बीसीसीआई एसओपी के अनुसार जांच पहले, तीसरे और छठे दिन करायी जायेगी जिसके बाद टीमें 19 सितंबर से शुरू होने वाली लीग के लिए ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं.
छह दिन के पृथकवास में किसी को भी अपने कमरे से निकलने की अनुमति नहीं है, खिलाड़ियों ने सभी सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी बालकनी से एक दूसरे से बात की.
रॉयल्स ने आउटडोर क्षेत्र इस्तेमाल करने पर रोक लगायी है जिसे खिलाड़ी तब इस्तेमाल नहीं कर सकता, अगर अगले कमरे का साथी भी बाहर है. टीम के एक सूत्र ने से कहा, ‘‘खिलाड़ी आउटडोर क्षेत्र को बारी बारी इस्तेमाल कर सकते हैं. उदाहरण के लिए मैं बालकनी में नहीं हो सकता, अगर अगले कमरे का खिलाड़ी भी बाहर है लेकिन मैं उसके अगले कमरे के खिलाड़ी के साथ बाहर हो सकता हूं. ’’
इसे भी पढ़ेंः facebook विवाद: रणदीप सुरजेवाला ने अब कार्टून के जरिये BJP-RSS पर निशाना साधा
खिड़की से बात कर सकते हैं खिलाड़ी
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी बालकनी से अपने बराबर के पड़ोसी से बात कर सकते हैं लेकिन दुबई में गर्मी के कारण वे ऐसा दिन में नहीं कर पायेंगे. रॉयल्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली है जिसमें उन्होंने दुबई में पहली सुबह को दिखाया है.
उनके वीडियो को देखते हुए पता चलता है कि खुद को फिट रखने के लिए उनके कमरे में एयर साइकिल है और उन्होंने आउटडोर क्षेत्र का इस्तेमाल अपने योग सत्र के लिए किया. चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना हुए. दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद सप्ताह के आखिर में भारत से रवाना होंगे.
इसे भी पढ़ेंः प्रशांत भूषण मामला : एक दबी सी चिंगारी के मुखर होने का संकेत है ये





kvm [url=https://cbdoil50.com/#]side effects of hemp oil[/url]
Do you have any video of that? I’d care to find out some additional information.
Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
These are actually great ideas in concerning blogging.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.