
Chatra: सदर थाना क्षेत्र के होलमगडा गांव में एक विवाहिता की हत्या दहेज को लेकर पीट-पीटकर कर दी गई. ससुरालवालों ने साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार भी करने की तैयारी कर ली थी. इसी बीच गांव के ही किसी व्यक्ति ने लड़की वालों को घटना की सूचना दी. इसके बाद लड़की वालों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया. तब जाकर पुलिस ने मृतका का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
इसे भी पढ़ें :हज़ारीबाग: नवनिर्मित संवेदक संघ ने पांच विधायकों को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र

मृतका के परिजन बोले, पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है राजेन्द्र यादव
मृतका के चाचा बालेश्वर यादव ने बताया कि इसके पूर्व भी राजेन्द्र यादव ने अपनी पहली पत्नी की हत्या अपने परिजनों के साथ मिलकर कर चुका है. इस मामले में उसके परिजन 3 साल जेल भी काट चुके हैं.
इसे भी पढ़ें :किसान आंदोलन 17 दिन भी जारी, दिल्ली में हिंसा की आशंका… अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग की
पति, सास, ससुर, देवर, ननद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
मृतका का भाई प्रमोद यादव ने बताया कि 2018 में 3 लाख नकद देकर धूमधाम से बहन की शादी राजेन्द्र से की थी. परन्तु दहेज लोलुपों ने कुछ माह बाद से ही उसकी बहन उषा के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी. इसके कारण विवाद निपटाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई पर नतीजा कुछ नहीं निकला. अंततः दहेज लोभियों ने बहन की हत्या कर दी. इस सम्बंध में सदर थाना में पीड़ित के परिजनों ने मृतका का पति राजेन्द्र यादव, ससुर कोमल यादव, सास, ननद, व देवर अनिल यादव व आदित्य यादव के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.
इसे भी पढ़ें :सरकारी विभागों की वेबसाइट हैक न हो, इसके लिए कदम उठाये आईटी विभाग : हेमंत सोरेन




