
Ranchi: राज्य के आरक्षित वर्ग के 25 स्टूडेंट्स को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाना है. इसके लिए 5 मई से 6 जून तक आवेदन मंगाये गये हैं. आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय की ओर से सूचना जारी करते कहा गया है कि झारखंड के एसटी (10), एससी (6), ओबीसी (5) एवं अल्पसंख्यक समुदाय के (3) स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप योजना का लाभ वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिया जाना है. मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजनांतर्गत चयनित स्टूडेंट्स को ब्रिटेन और आयरलैंड स्थित चयनित यूनिवर्सिटीज/संस्थानों में उच्च स्तरीय शिक्षा (मास्टर डिग्री/एम फिल) का मौका मिलेगा. आवेदन वेबसाइट www.mgos.jharkhand.gov.in के जरिए ऑनलाइन करना होगा. विस्तृत जानकारी के लिए [email protected] पर ई-मेल करें. मोबाइल नंबर 9955532969 पर वाट्सएप भी किया जा सकता है.




