JharkhandLead NewsRanchi

साहिबगंज जहाज दुर्घटना पर मरांडी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा नियम ताक पर रखकर अवैध कारोबार कर रही है सरकार

मालवाहक जहाज हादसे की सीबीआइ जांच की मांग

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने साहेबगंज जहाज दुर्घटना पर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि राज्य सरकार नियम कानून को ताक पर रखकर अवैध कारोबार में लगी हुई है. कहा कि अवैध कारोबार का नतीजा है जहाज दुर्घटना.

इसे भी पढ़ें : Big News: साहिबगंज-मनिहारी के बीच फेरी सेवा जहाज दुर्घटनाग्रस्त, 5 ट्रक नदी में समाया, 10 लोग लापता

मरांडी ने कहा कि इस सरकार की कोयला, बालू, पत्थर, जमीन लूट की लंबी फेहरिस्त है. कहा कि नियम है कि साहेबगंज मनिहारी फेरी जहाज परिचालन सुबह से शाम तक होना है. तब कैसे जहाज का परिचालन रात्रि में हो रहा था.

आज विधान सभा में बात उठी कि साहेबगंज मनिहारी घाट पर जो दुर्घटना हुई उसकी आशंका 2021 से ही ही मुझे थी. कई बार स्थानीय लोग बताते थे कि हेमंत सोरेन की शह पर कई लोग पत्थर-बालू की लूट में लगे हुए है.

इसे भी पढ़ें : Sahibganj ship accident: संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में दी जानकारी, अपर समाहर्ता के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच समिति गठित

बाबूलाल बोले, मैंने पहले ही आगाह किया था

साहेबगंज और मनिहारी के बीच जो घाट है जिसमें जहाजों का परिचारण होता है उससे भी अधिक जहाज चलाये जा रहे है. कहा कि 13 जुलाई 2021 को बिहार सरकार और 16 जुलाई 2021 को झारखंड सरकार को उन्होंने पत्र लिख कर आशंका जतायी थी कि कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है. लेकिन किसी ने भी मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया. इतना जरूर हुआ कि सत्ता पक्ष के लोगों ने मुझे पत्रवीर का नाम दे दिया.

उन्होंने कहा कि सरकार कल की घटना पर भी पर्दा डालने का काम कर रही है. जब विपक्ष ने सवाल उठाया तो सरकार ने चलते सत्र में ही जवाब देने की बात कही. सरकार ने एक टीम बना कर घटना की जांच की बात कही. लेकिन टीम में सभी सरकार के ही लोग हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Road Accident: आद‍ित्‍यपुर-कांड्रा रोड पर ट्रैक्‍टर की टक्‍कर से पलटा ऑटो, एक्‍ट्रेस मि‍ली मुखर्जी समेत कई घायल

मरांडी बोले, सीबीआई से कराई जाये जांच

मरांडी ने कहा कि पहले तो सरकार वहां काम कर रही कंपनी को ब्लैक लिस्ट करे, लाइसेंस रद्द करे और हत्या का मामला दर्ज करवाये. वहां के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को निलंबित करे और पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाये. उन्होंने कहा कि यदि सरकार की संलिप्तता इस घटना में नहीं है तो मामले की जांच सीबीआई से करवाये.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा मुख्यमंत्री की तिजोरी तक पहुंचता है. यदि ऐसा नहीं है तो सरकार सीबीआई जांच करवाये.

लोबिन हेम्ब्रम के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वैसे लोग जो झारखंड से जुड़े है उन्हें मुख्यमंत्री के बयान पर दर्द है. यदि हमारी पार्टी से सहयोग मांगेंगे तो पार्टी सहयोग करेगी.

इसे भी पढ़ें : दरभंगा में पुलिस और पब्लिक में भिड़ंत, कई जख्मी

इधर, भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने बताया कि यह हादसा उनके विधानसभा क्षेत्र में हुआ है. उन्होंने कहा कि आज सुबह जब नींद खुली तो यह ह्रदय विदारक घटना की खबर मिली. उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में ओवरलोडेड ट्रकों को मालवाहक जहाज पर लौटकर किसकी अनुमति से गंगा नदी में परिचालन कर रहा था. इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की.

Related Articles

Back to top button