JamshedpurJharkhandNEWS

Jamshedpur Road Accident: आद‍ित्‍यपुर-कांड्रा रोड पर ट्रैक्‍टर की टक्‍कर से पलटा ऑटो, एक्‍ट्रेस मि‍ली मुखर्जी समेत कई घायल

Jamshedpur: आद‍ित्‍यपुर -कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया स्‍थि‍त सीआरपीएफ कैंप के समीप ऑटो पलटने से उसमें सवार कलाकार मिली मुखर्जी सहित टेंपो चालक घायल हो गए. घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्‍काल जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल पहुंचाया गया जहां इलाज क‍िया गया.
घायल टेंपो चालक दिलीप कुमार साहू के अनुसार वह साकची से गम्हरिया रूट में ऑटो चलाते हैं. पैसेंजर लेकर गम्हरिया जाने के क्रम में सीआरपीएफ कैंप के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में गम्हरिया निवासी कलाकार मिली मुखर्जी और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक अन्य सवार को हल्की चोट लगी है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को 108 एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से ट्रैक्टर की खोजबीन में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-सरायकेला : आदित्यपुर में तस्करों से मुक्त कराया गया एक मवेशी, चकमा देकर तस्कर हुआ फरार

Related Articles

Back to top button