
Chatra: नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियार बंद नक्सलियों ने मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के पिंजनी,गारो सड़क निर्माण में धावा बोल कर सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी को आग की हवाले कर दिया. इस दौरान माओवादियों ने चालक की पिटाई भी की. उक्त सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है. यह सड़क पिंजनी से गारो गांव तक बनाया जाना है, जिसकी लंबाई 5.50 किलोमीटर है.
इसे भी पढ़ें: चतरा में माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी दो जेसीबी को फूंका
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रहे इस सड़क की कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग है जिसके संवेदक उमाशंकर सिंह हैं. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माण कार्य मे जेसीबी लगी हुई थी. रास्ते में 20-25 की संख्या में हथियारबंद माओवादियों के दस्ते ने उन्हें रोककर पूछताछ की. जब पूछताछ में बताया कि सड़क निर्माण कार्य चल रहा है तो यह सुनते ही माओवादी दो जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद सभी माओवादियों ने जंगल की राह पकड़ ली. जलाए गये दो जेसीबी के दो मालिकों का नाम पता नहीं चल रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में भय व्याप्त है. घटनास्थल के आसपास के लोग भय से कुछ बोल नहीं पा रहें हैं. इस इलाके मे लंबे अरसे के बाद इस तरह की कार्रवाई की है. इसके पूर्व थाना क्षेत्र के जावादोहर में नक्सलियों के द्वारा एक ट्रैक्टर को जलाई गई थी.




