
Bengaluru : कर्नाटक चुनाव प्रचार अंतिम मुकाम पर है. भाजपा–कांग्रेस द्वारा वार–पलटवार चरम पर है. इस क्रम में बुधवार को पीएम ने कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला. चिकमगलुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, तब कांग्रेस बेशर्मी से आर्मी को गलत बताती है. कांग्रेस खुद को राइट बताने का दुस्साहस करती है. कहा कि देश में चुने हुए उपराष्ट्रपति अपनी संवैधानिक जिम्मेवारी निभाते हैं, और जब उनकी गलत कामों में साथ नहीं देते, तो वह उन्हें भी गाली देने लगते हैं. कांग्रेस एक खतरनाक खेल, खेल रही है. वह कोर्ट के जजों को डरा रही है. ताकि कोई भी जज उसके खिलाफ कार्रवाई न करे. कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को विदा करने का फैसला कर लिया है. अब जनता जाग गयी है. अगर पुलिस और सुरक्षा बल, दुश्मनों, आतंकियों, नक्सलियों को मारते हैं, तो ये उन पर भी कांग्रेस सवाल उठाती हैं.
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक चुनावः सिद्धारमैया कर बैठे पीएम की तारीफ, कहा- मोदी की वजह से हुआ विकास
कांग्रेस वर्ल्ड बैंक को भी बदनाम कर रही है
1978 में इंदिरा जी सत्ता में आयी आपके वोट ले गयी. लेकिन इस क्षेत्र के लोगों की कभी परवाह नहीं की. कांग्रेस ने कभी चिकमगलूर के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोचा. सोनिया जी ने भी बेल्लारी से चुनाव लड़ा, लेकिन यहां किये गये वादे का क्या हुआ. पीएम ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में रिजर्व बैंक के साथ भी खेल होता था, मगर अब यह खेल खत्म हो गया है, तो ये लोग उसे भी बदनाम करने में लगे हैं. यह कांग्रेस वर्ल्ड बैंक को भी बदनाम कर रही है. कांग्रेस बेशर्मी से कह देती है कि मोदी ने दुनिया की सारी एजेंसियों को खरीद लिया है. पीएम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, चुनाव एक पवित्रता का माहौल होता है, सवा सौ करोड़ के भाग्य का लेख चुनाव में लिखे जाते हैं. एक-एक मतदाता पवित्र भाव से सारे काम छोड़कर वोट डालने जाता है.
इसे भी पढ़ें:अफगानिस्तान में 7 भारतीय मजदूर अगवा, 4 झारखंड के रहनेवाले
अचानक एक आ गया, उसने खुद को नेता घोषित कर दिया
इसके पूर्व बंगारपेट की चुनावी जनसभा में पीएम ने पूर्व की यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पीएम भले ही मनमोहन सिंह थे, रिमोट कंट्रोल 10 जनपथ पर था. उन्होंने कहा, चार साल से हमारी सरकार है, हमारा रिमोट कंट्रोल सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी हैं. यही मेरा हाई कमान है. राहुल के पीएम बनने के बयान मोदी ने हमला करने के लिए खाली बाल्टी और टैंकर का उदाहरण सामने रख कर राहुल पर सीधा हल्ला बोल दिया और राहुल को बाल्टी वाला दबंग कहा. मोदी ने कहा, गांव का दबंग टैंकर के सामने बाकियों की बाल्टी को दूर कर आगे अपनी बाल्टी रख देता है. उसी तरह कल कर्नाटक में हिंदुस्तान की राजनीति में ऐसा ही हुआ. अचानक एक आ गया. उसने खुद को नेता घोषित कर दिया. बाकी कतार में लगे लोगों को जो होना है सो हो. सीनियर नेता पड़े हैं, तो पड़े हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




