
Ranchi : चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को जेल के दौरान मिल रही सुविधाओं को लेकर कठघरे में खड़ी झारखंड पुलिस व रिम्स प्रबंधन ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. शनिवार को एक ओर जहां झारखंड पुलिस ने प्रदेश के दो मंत्रियों को लालू से मुलाकात करने से रोक दिया वहीं रिम्स रिम्स निदेशक ने लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश को शो कॉज किया.
रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने डॉ उमेश से पूछा है कि बगैर प्रबंधन की सूचना के मीडिया में लालू के स्वास्थ्य से संबंधित खबर क्यों दी गई. हालांकि, डॉ उमेश ने इसका जवाब दे दिया है. डॉ उमेश ने बताया है कि उनके द्वारा मीडिया को कोई सूचना नहीं दी गई है. मीडिया में छपी खबर झूठी है. लालू का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है.
इसे भी पढ़ें :तापमान में गिरावट जारी, सबसे कम डाल्टनगंज में
मामूल हो कि जेल प्रशासन द्वारा शनिवार का दिन लालू से मुलाकात के लिए तय है. शनिवार तेजस्वी यादव पिता लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे थे. तेजस्वी के साथ झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख व सत्यानंद भोक्ता भी पहुंचे थे. दोनों ही मंत्रियों को पुलिस ने लालू से मुलाकात करने से रोक दिया. पुलिस ने साफ कहा कि दोनों के पास मुलाकात की अनुमति नहीं है, इसलिए मुलाकात नहीं करने की जाएगी. मंत्रियों को रोकने के दौरान पुलिस ने सख्त रूख अपनाया.
मालूम कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही सुरक्षा का हवाला देते हुए लालू को रिम्स के पेइंग वार्ड से रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट कर दिया गया था. जहां उनपर जेल मैनुअल के उल्लंघन का आरोप लगा है. उनपर आरोप है कि वह इलाज के दौरान मिली सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं. इसे लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है. हालांकि, लालू पर इसका खास असर नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस व रिम्स प्रबंधन थोड़ी सतर्कता जरूर बरत रही है.
इसे भी पढ़ें: प. बंगाल में अमित शाहः पहले दिन ममता बनर्जी को जोर का झटका देने के बाद दूसरे दिन क्या करेंगे




