
Ranchi : रांची के अरगोड़ा चौक के समीप शनिवार देर रात करीब 11 बजे स्कूटी के ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक रोहित कुमार चापू टोली का रहने वाला था. बताया जा रहा कि विवाद में शामिल सभी युवक नशे में थे.
हवाई फायर करने पर बढ़ी तकरार
रांची पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे, पीछे दूसरी स्कूटी पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक करने की कोशिश करने की कोशिश की. लेकिन इन्हें ओवरटेक नहीं करने दिया गया. जिसके बाद पीछे की स्कूटी पर सवार युवकों ने तेजी स्कूटी आगे करके दूसरी स्कूटी वाले युवकों को रोक लिया और बकझक करने लगे. इन्हीं दो युवकों में से एक ने हवाई फायर कर दी. जिसके बाद दूसरी स्कूटी पर सवार रोहित कुमार इस बात को लेकर भिड़ गए कि उन्होंने फायर क्यों की. इसी भिड़ंत में रोहित के पेट में चाकू घुसेड़ दिया.
हमलावर की नहीं हो पाई है पहचान
आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रोहित को पास स्थित एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया है. रिम्स में इलाज के क्रम में रोहित की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार चाकू मारने वालों की पहचान नहीं हो पाई है. संदेह के आधार पर पुलिस चाकू मारने वाले की तलाश में जुट गई है. सूचना है कि पुलिस ने कुछ जगहों पर छापेमारी भी की है.
इसे भी पढ़ें: प. बंगाल में अमित शाहः पहले दिन ममता बनर्जी को जोर का झटका देने के बाद दूसरे दिन क्या करेंगे




