JharkhandRanchi

मुक्ति संस्था ने रिम्स के 41 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया

Ranchi: मुक्ति संस्था ने रिम्स में पड़े 41 अज्ञात लावारिस शवों का विधि-विधान से जुमार नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया. सुबह करीब 9 बजे संस्था के सदस्य रिम्स के शीत शव गृह में पहुंचे और शवों को घाट पर लाने का कार्य शुरू किया. शवों को ट्रैक्टर में लोड करके जुमार नदी के घाट पर लाया गया. इसके बाद मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया सहित अन्य सदस्यों ने मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान के साथ शवों को मुखाग्नि दी.

 शवदाह गृह को संस्था को देने की अपील 

मुक्ति संस्था के इस कार्य में नगर निगम ने भी सहयोग किया. निगम ने लकड़ी और केरोसिन उपलब्ध कराया. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि संस्था द्वारा आगे भी लावारिस शवों को मुक्ति देने में सहयोग किया जाएगा. उन्होंने नगर निगम से हरमू में बने शवदाह गृह की मरम्मत करते हुए संस्था को देने की अपील की. ताकि शवों के दाह-संस्कार में किसी तरह की समस्या ना हो.

मौके पर ये थे उपस्थित 

मुक्ति संस्था द्वारा रिम्स में पड़े 41 अज्ञात लावारिस शवों का विधि विधान से जुमार नदी के तट पर अंतिम संस्कार के दौरान मौके पर प्रवीण लोहिया-अध्यक्ष, अंशु मित्तल, कमल चौधरी, अरुण कटियार, हरजीत सिंह, अमित किशोर, सुदर्शन कुमार, संदीप पपनेजा, राजा बलबीर जैन, रोहित सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे. अभी तक इस संस्था के द्वारा 719 शव अंतिम संस्कार किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः कोलकाता : ममता ने यूपी के सीएम योगी के हेलिकॉप्टर को उतरने की परमिशन नहीं दी, रैली रद्द

Related Articles

Back to top button