Crime NewsJharkhandRanchi

राजधानी में बढ़ते क्राइम पर पुलिस सख्त, 36 अपराधियों पर लगाया सीसीए 27 को किया जिला बदर

Ranchi : राजधानी में बीते कुछ वर्षों में जितनी भी हत्या हुई है, उसमें से ज्यादातर हत्या जमीन विवाद में ही की गई है. जमीन विवाद की वजह से राजधानी में बढ़ते अपराध की वजह से पुलिस भी सख्त हो गई है. साथ ही अपराध पर लगाम के लिये पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की गई है. इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साल 2018 रांची में 36 अपराधियों पर सीसीए लगाया है. जबकि 27 अपराधियों को जिला बदर किया है.

इन अपराधियों के ऊपर की गई सीसीए के तहत कार्रवाई

मोहम्मद बिक्की, बिट्टू सिंह, जुगेश्वर सिंह, कुटूस अंसारी, अफताब अंसारी, मिथिलेश महतो, सजल कुमार महतो, शिव शर्मा, बजरंग यादव, कृष्णा यादव, विनोद यादव, देवेंद्र यादव, रविंद्र गंझु, मनोज मुंडा ,मनीष गोप, जग्गू करमाली, गोपाल ठाकुर, गौतम यादव, मतीउर रहमान, भोला मुंडा, लव कुश शर्मा, हरीश अंसारी, लखन गोप, फिरोज कुरेशी, बिट्टू मिश्रा, अविनाश नायक, काशीनाथ नायक, राजू देहाती ,गोलू, बुकू, संदीप थापा, गेंदा सिंह, बबन खान और कालू लावा पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई.

इन अपराधियों को किया गया जिलाबदर  

प्रकाश अरविंद केरकेट्टा, इसराइल अंसारी, मिट्ठू सिंह, तबरेज अंसारी, रिया सिन्हा, महताब अंसारी ,इम्तियाज अंसारी, छोटन तूरी, कैलाश लोहरा, राजकुमार उरांव, इंतेखाब अंसारी, एजाज अंसारी, इनामुल हक, हुसैन खान, मोहम्मद इरशाद, शमीम अंसारी, मोहम्मद करीम, अनिल ओहदार, इ ईसराइल अंसारी ,जयंत सिंह, छोटू खान, महादेव कच्छप ,लाली, विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित कई अन्य पर जिला बदर किया गया.

 दो अपराधियों के विरुद्ध संपत्ति जब्ती के लिये प्रस्ताव समर्पित किया गया है

रांची पुलिस ने राजधानी के दो बड़े कुख्यात अपराधी गेंदा सिंह और संदीप थापा इन दोनों का रांची में अपराध के मामले में बड़ा नाम है. इन दोनों अपराधियों की संपत्ति जब्ती के लिये पुलिस की ओर से निर्देश जारी किये गये हैं.

 थानेदार को दिया गया है जमीन माफिया की सूची बनाने का जिम्मा

राजधानी में जमीन कारोबार से उपज रहे विवाद को खत्म करने के लिये पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था. जिसके बाद सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय जमीन माफियाओं की सूची तैयार कर मुख्यालय में जमा किया. उसी सूची के आधार पर अब जमीन कारोबारियों को जिला बदर और उनसे जुड़े अपराधियों पर सीसीए लगा कर उन पर लगाम लगाने की कार्रवाई की जा रही है.

डीआईजी का आदेश – जमीन कारोबारियों की सूची करें तैयार

राजधानी व आसपास के इलाकों में हजारों एकड़ आदिवासी जमीन उपलब्ध हैं, जिसे बेचने और जबरन कब्जा करने में जमीन कारोबारी जुटे हुए हैं. वे आदिवासियों को मोटी रकम का लालच देकर जमीन हथिया लेते हैं और उसे बड़े कारोबारियों को बेच रहे हैं. जिस जमीन को भू माफिया नहीं हथिया पा रहे हैं. वैसे जमीन मालिकों की हत्या करवा दी जा रही है. ऐसे में रांची रेंज के डीआईजी ने एरिया इंस्पेक्टर और डीएसपी को जमीन कारोबारियों की सूची इकट्ठा करने का भी आदेश दिया है ताकि उन लोगों के ऊपर शिकंजा कसा जा सके.

रांची में 2018 में 292 पेशेवर अपराधी हुए गिरफ्तार

राजधानी रांची में साल 2018 में जहां 292 पेशेवर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं 17 रेगुलर हथियार 156 देशी हथियार,1760 गोली,212 चोरी के वाहन और 2095690 लाख रुपए बरामद किया.

इसे भी पढ़ें – घोटालों में दिन-प्रतिदिन नया कीर्तिमान रच रही है रघुवर सरकार : अजय नाथ शाहदेव

इसे भी पढ़ें – मजदूर हूं, मुझे मजदूर के दर्द का अहसास है : रघुवर दास

Related Articles

Back to top button