JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

Smart Meter: JBVNL के मैसेज को न करें नजरअंदाज, सुबह 6 से शाम छह बजे तक कट सकती है बिजली

Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिये सूचना जारी की गयी है. जिसके तहत बिजली काटने की जानकारी दी गयी है. जिन उपभोक्ताओं का मीटर प्री पेड मोड में काम कर रहा है, उनके लिये निगम की ओर से जानकारी दी गयी है कि उपभोक्ताओं को जेबीवीएनएल में पंजीकृत मोबाइल नंबर में प्री पेड मीटर के रीचार्ज और रीचार्ज खत्म होने की जानकारी समय- समय पर दी जाती है. उपभोक्ता इन मैसेज का ध्यान रखें और समय पर मीटर रीचार्ज करायें.

लंबे समय तक मीटर रीचार्ज नहीं करने पर बिजली स्वतः कट जायेगी. जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है. बिजली काटने की कारवाई सुबह छह से शाम छह बजे के बीच होगी. ऐसे में उपभोक्ता समय पर बिल रीचार्ज करायें. हालांकि जेबीवीएनएल की ओर से शेष राशि और शून्य राशि होने के पहले उपभोक्ताओं को एसएमएस किया जाता है. बता दें निगम के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर भी उपभोक्ता खुद को पंजीकृत कर सकते है. इसके लिये आधिकारिक वेबवसाइट के सिटीजन कॉर्नर में स्मार्ट मीटर विकल्प मौजूद है.

पिछले दिनों 1700 उपभोक्ताओं की कटी बिजली

रीचार्ज नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में प्रीपेड उपभोक्ताओं की बिजली कटी है. जिनकी संख्या लगभग 1700 है. ये कारवाई स्वतः हुई है. हालांकि इसके पहले कई बार निगम की ओर से उपभोक्ताओं को बिजली रीचार्ज कराने की जानकारी दी गयी थी. बता दें निगम की ओर से प्री पेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिये स्वतः बिजली काटने की तैयारी कर ली गयी है.

15 हजार मीटर प्री पेड मोड में कार्यरत

पिछले साल से राजधानी में स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किया जा रहा है. अब तक लगभग एक लाख 45 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाये गये है. जबकि तीन लाख 50 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जाना है. शेष अन्य घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है. निगम की मानें तो लगभग 14 हजार घरों में स्मार्ट मीटर प्री पेड मोड में कार्यरत है. अलग अलग महीनों में ये मीटर प्री पेड मोड में कार्य करना शुरू किये है. ऐसे में अगर इन उपभोक्ताओं की ओर से भी मीटर रिचार्ज समय पर नहीं किया जाता है तो बिजली खुद ही कट जायेगी.

ऑनलाइन या एटीपी से कर सकते है रीचार्ज

उपभोक्ताओं को मीटर रीचार्ज करने के लिये ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध है. इसके लिये जेबीवीएनएल के एप और आधिकारिक वेबसाइट के जरिये मीटर रीचार्ज कर सकते है. जबकि एटीपी मशीन से भी रीचार्ज संभव है. बिजली कट जाने के बाद भी उपभोक्ता इन माध्यमों से मीटर रीचार्ज कर सकते है.

Related Articles

Back to top button