Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

6 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी को उम्र कैद की सजा

Ranchi : डोरंडा के दर्जी मोहल्ले में 24 अप्रैल 2013 को छह साल की बच्ची की हत्या मामले में दोषी करार दिये गये शाहिद अख्तर को अदालत ने उम्र कैद एवं शहजादी खातून को 10 साल कैद की सजा सुनायी है. साथ ही शाहिद पर 20 हजार एवं शहजादी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माने की राशि नहीं जमा करने पर दोनों को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने 12 जुलाई को हत्याकांड में दोनों को दोषी ठहराया था.

मंगलवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान दोनों अभियुक्तों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था. सुनवाई में अभियोजन की ओर से 22 गवाह पेश किये गये. मोहम्मद शाहिद अख्तर व शहजादी खातून मामले में ट्रायल फेस कर रहे थे दोनों जेल में हैं. मामले की जांच रांची के पूर्व सिटी एसपी जया राय, अनूप बिरथरे, सुजाता वीणापानी, हरिलाल चौहान एवं सौरभ ने की थी. मामले में सभी एसपी की गवाही दर्ज हो चुकी है. सौरभ ने 3 मार्च 2020 को चार्जशीट दाखिल की थी.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand : 7 लाख 13 हजार से अधिक लोगों को रोजगार की तलाश, राष्ट्रीय दर से अधिक है राज्य की बेरोजगारी दर

Related Articles

Back to top button