
Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में जुटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में बुधवार को चोट लग गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उनको धक्का दे दिया. घटना शाम सवा छह बजे उस वक्त घटी जब बनर्जी रियापारा इलाके में एक मंदिर में प्रार्थना के बाद बिरूलिया जाने वाली थीं. बीजेपी ने ममता बनर्जी के आरोपों को नौटंकी करार दिया है.
ममता बनर्जी का कोलकाता के अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनसे मुलाकात करने राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी पहुंचे हैं.
इसे भी पढ़ें: पति की मौत के बाद भागकर की प्रेमी से शादी, फिर क्या हुआ जो लौटना चाहती है पुराने घर?
ममता बनर्जी ने कहा कि उन पर 4-5 लोगों ने हमला किया. उनके मुताबिक, जब वह अपनी कार के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने उनका पैर कुचल दिया. मीडिया से बातचीत में दर्द से कराह रही ममता ने खुद के साथ धक्कामुक्की करने का भी आरोप लगाया. सीएम के आरोप के बाद बंगाल की सियासत गर्म हो गई है.
इसे भी पढ़ें: पति की मौत के बाद भागकर की प्रेमी से शादी, फिर क्या हुआ जो लौटना चाहती है पुराने घर?




