
Patna : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करते हैं.
साथ ही, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है. गिरिराज केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत रहे थे. इसी दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना किम जोंग उन से की.
इसे भी पढ़ें- दर्द ए पारा शिक्षक: मानदेय के भरोसे घर नहीं चलता, बच्चों को पढ़ाने के बाद मास्टर साहब आटो चलाते हैं
ममता बनर्जी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है : गिरिराज
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है…आसन्न हार के भय ने उन्हें कुंठित कर दिया है. जिस प्रकार का बर्ताव वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ कर रही है, वह हमें किम जोग उन की याद दिलाता है.
इसबीच, ममता ने हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक खामियों पर विचार किया, जहां पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी झटका लगा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंदरूनी कलह के खिलाफ चेतावनी दी. ममता ने ‘गद्दारों’ से पार्टी छोड़ने को कहा.




