JharkhandRanchi

राज्य से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों का नामकुम और टाटीसिलवे स्टेशन पर होगा ठहराव

Ranchi: राज्य से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का ठहराव नामकुम और टाटीसिलवे में दिया गया है. इस संबध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने जानकारी साझा की है. जिसमें बताया गया है कि इन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव इन स्टेशनों पर आदेश जारी करने के साथ ही किया जायेगा. इसके लिये समय सारिणी भी जारी कर दी गयी है. रेलवे की मानें तो, ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव नामकुम स्टेशन पर ठहराव 17:23 में और टाटीसिलवे स्टेशन पर 17: 36 में किया जायेगा. ट्रेन संख्या संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस का नामकुम स्टेशन पर ठहराव 17ः38 और टाटीसिलवे में ठहराव 17ः51 में किया जायेगा.

ट्रेन संख्या 18651 हावड़ा हटिया एक्सप्रेस का नामकुम स्टेशन पर 5:03 और टाटीसिलवे स्टेशन पर 4:51 में किया जायेगा. ट्रेन संख्या पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस का नामकुम स्टेशन पर 19ः49 और टाटीसिलवे पर 19ः36 में किया जायेगा. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस का नामकुम स्टेशन पर ठहराव 6:29 और टाटीसिलवे स्टेशन पर 6:18 में ठहराव. ट्रेन संख्या जम्मू तवी संबलपुर एक्सप्रेस का नामकुम स्टेशन पर ठहराव 8:14 और टाटीसिलवे स्टेशन में 8: 3 बजे ठहराव होगा. ट्रेन संख्या 18616 हटिया हावड़ा एक्सप्रेस नामकुम स्टेशन पर 22: 23 और टाटीसिलवे स्टेशन पर 22:34 में ठहराव है. ट्रेन संख्या हटिया पूर्णिया कोर्ट का नामकुम में ठहराव 6: 23 और टाटीसिलवे में ठहराव 6: 34 में किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button