National

आंध्र सरकार ने  SC के न्यायाधीश के हस्तक्षेप को लेकर CJI एसए बोबडे से गुहार लगायी

राज्य सरकार ने चीफ जस्टिस बोबडे को कथित अमरावती भूमि घोटाले के संबंध में हाईकोर्ट के हालिया आदेशों से भी अवगत कराया है.

 Hyderabad :  आंध्र प्रदेश सरकार ने SC के एक न्यायाधीश के कथित हस्तक्षेप के बारे में  CJI एसए बोबडे से गुहार लगायी है. खबर है कि  आंध्र की जगन मोहन रेड्डी सरकार का आरोप है कि विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के हितों की रक्षा के लिए उक्त न्यायाधीश ने हस्तक्षेप किया है.

इसे भी पढ़ें : स्‍वामित्‍व योजना का शुभारंभ, मोदी ने प्रॉपर्टी कार्ड्स बांटे, राजनीतिक विरोधियों पर हमलावर हुए

एन चंद्रबाबू नायडू के साथ न्यायाधीश की निकटता की शिकायत

CM वाईएस जगन मोहन रेड्डी के मुख्य सलाहकार अजेया कल्लम के अनुसार सरकार ने एन चंद्रबाबू नायडू के साथ न्यायाधीश की निकटता और TDP और उसकी पार्टी के लोगों के हितों की रक्षा के लिए उनके हस्तक्षेपों का हवाला देते हुए CJI के सामने शिकायत की गयी   है.

न्यायाधीश की कथित न्यायिक गलती के बारे में सूचित किया

अजेया कल्लम ने कहा कि आंध्र सरकार ने CJI एसए बोबडे को उक्त न्यायाधीश की कथित न्यायिक गलती के बारे में सूचित किया है, जब वह TDP शासनकाल के दौरान एडवोकेट जनरल दम्मलपति श्रीनिवास के पक्ष में आदेश पारित करने के दौरान हाईकोर्ट न्यायाधीश थे.

उन्होंने कहा, सरकार ने हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेशों और हाल ही में हुई घटनाओं के बारे में  CJI के समक्ष मामला रखा है. इस क्रम में राज्य सरकार ने चीफ जस्टिस बोबडे को कथित अमरावती भूमि घोटाले के संबंध में हाईकोर्ट के हालिया आदेशों से भी अवगत कराया है.

इसे भी पढ़ें : हाथरस ‘गैंगरेप’ मामला आज से CBI के हाथ, दर्ज की हत्या और गैंगरेप की FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button