JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पीएच.डी प्रवेश परीक्षा का सिलेबस जारी

Ranchi: झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में इस वर्ष पीएच.डी. कार्यक्रम में नामांकन के लिए होनेवाले पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा (सीयूजेआरईटी -2023) के लिए सिलेबस जारी हो चुकी हैं। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.cuj.ac.in पर जाकर सिलेबस देख सकते हैं.

गौरतलब है कि सीयूजे में इस बार पीएच.डी. प्रोग्राम में नामांकन के लिए सीयूजेआरईटी- 2023 का आयोजन किया जा रहा है सीयूजेआरईटी -2023 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2023 है जो अभ्यर्थी सीयूजे से पीएच.डी करना चाहते है ये विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.cuj.ac.in or https://cujadm.samarth.edu.in/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

इस बार सीयूजे में लगभग 22 विभागों के 149 सीटों में पीएचडी में नामांकन हेतु झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय रिसर्च इंट्रेस टेस्ट का आयोजन किया रहा है. यह टेस्ट रिसर्च मैथडोलॉजी और संबंधित विषय से संबंधित अभ्यार्थियों के ज्ञान की परख पर आधारित होगी.

सीयुजेआरईटी -2023 में आवेदन करने के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। सीयुजे आरईटी -2023 में दाखिले के लिए अभ्यार्थियों के पास न्यूनतम योग्यता मास्टर डिग्री होने चाहिए। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। भाषा का पेपर छोड़कर सीयुजेआरईटी -2023 परीक्षा अंग्रेजी भाषा में होगी.

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

* वेवसाइट www.cuj.ac.in or https://cujadm.samarth.edu.in/ पर जाए.

* अब रजिस्ट्रेशन पेज क्लिक कर जरूरी सूचनाएं भरे

* रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म भरें.  जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करे.

* आवेदन समिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

इसे भी पढ़ें:पांच साल बाद भी बोकारो थर्मल पावर में कथारा के पास कोना नदी पर पुल नहीं बना, टंडवा-राय-खेलारी रोड भी तीन साल से अधूरा 

Related Articles

Back to top button