ChaibasaJharkhand

मधुसूदन अग्रवाल बने चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, दिलीप खंडेलवाल को 140 वोट से हराया

Chaobasa : मधुसूदन अग्रवाल चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के  नये अध्यक्ष चुने गये हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दिलीप कुमार खंडेलवाल को 140 मतों से पराजित किया. अग्रवाल को 231 वोट मिले, जबकि दिलीप कुमार खंडेलवाल को 91 वोट मिले. मतदान और मतगणना का काम रवींद्र भवन में किया गया. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले मतदान में 337 में से 322 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल 17 पदों के लिए 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. चैंबर की चुनाव प्रक्रिया को देखने के लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल भी रवींद्र भवन पहुंचे. उन्होंने मतदान संचालन की व्यवस्था देख कर चुनाव समिति की प्रशंसा की.

अपराहन 3 बजे से मतगणना का काम शुरू हुआ. पहले कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गनती हुई. इसके बाद कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सचिव, उपाध्यक्ष और अंत में अध्यक्ष पद के मतों की गणना की गई. मतगणना के दौरान सचिव पद के उम्मीदवार रितेश चिरानिया और संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह रंधावा ने ने परिणाम पर आपत्ति जताते हुए रीकाउंटिंग की अपील की. आपत्ति और पुनः मतगणना की अपील के कारण देर रात तक मतगणना का कार्य चलता रहा. जैसे ही चुनाव समिति ने सभी पदों के परिणाम की घोषणा की, जीतने वाले प्रत्याशियों को शुभकामना देने का दौर शुरू हो गया. जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने चैंबर के सभी सदस्यों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि  लीज नवीकरण और बंद पड़ी खदानों को खुलवाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने इंडस्ट्रियल पार्क को सही ढंग से शुरू कराने के लिए प्रयास तेज करने की बात कही.

चाईबासा चैंबर की नयी टीम इस प्रकार है-

अध्यक्ष

  1. मधुसूदन अग्रवाल-231 मत (जीते)
  2. दिलीप कुमार खंडेलवाल- 91 मत (हारे)

=================

उपाध्यक्ष

  1. शिबूलाल अग्रवाल-237 मत (जीते)
  2. विकास गोयल -203 मत (जीते)
  3. विनोद कुमार दाहिमा-188 मत (हारे)

==================

सचिव

  1. संजय चौबे -196 मत (जीते)
  2. रितेश चिरानिया-126 मत (हारे)

==================

संयुक्त सचिव

  1. दुर्गेश खत्री-199 मत (जीते)
  2. नितिन अग्रवाल -156 मत (जीते)
  3. इंद्रजीत सिंह रंधावा-154 मत (हारे)
  4. निखिल अग्रवाल-125 मत (हारे)

=================

कोषाध्यक्ष

  1. आदित्य विक्रम शारदा-192 मत (जीते)
  2. जितेंद्र कुमार मद्धेशिया-129 मत (हारे)

===============

कार्यकारिणी सदस्य

  1. गोविंद खेतान-297 मत
  2. गौतम राठौर-279 मत
  3. सतीश करनानी-277 मत
  4. प्रताप कटियार-271 मत

5.मुकेश पोद्दार-263 मत

  1. साकेत गोयल-262 मत

7-विकास कुमार अग्रवाल-262 मत

8.मृणाल सर्राफ-239 मत

9.अजय कुमार अग्रवाल-236 मत

10.विवेक कुमार सिन्हा-225 मत

Related Articles

Back to top button