BiharCrime News

मधुबनी: भारी मात्रा में शराब बरामद

Madhubani: जिले के जयनगर में कमला नदी से अहले सुबह गुप्त जानकारी के आधार पर नदी में छुपा कर रखे गए भाड़ी मात्रा में दर्जनों बोरियों में रखे सैकड़ो कार्टून शराब जयनगर पुलिस ने बरामद किये. बिहार सरकार के एलान के बाद जयनगर थाना पुलिस के द्वारा ये बड़ी सफलता मानी जा रही है.

बता दें कि जयनगर थाना क्षेत्र के कमला नदी से शुक्रवार की सुबह पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में शराब की बड़ी खेप को नदी से जब्त किया गया.

बताया जा रहा है कि दर्जनों बोरियों के अंदर रखें कार्टून में सैकड़ो की संख्या में शराब की की बोतलों को जब्त किया गया है. जब्त शराब को बड़े चार पहिया वाहन में लाद कर आगे की करवाई हेतु थाना ले जाया गया है.
उक्त सारी जानकारी जयनगर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने जयनगर थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर दी है.

इसे भी पढ़ें:जनप्रतिनिधि भी नहीं लगा सकेंगे गाड़ी में नेम प्लेट और बोर्ड, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

Related Articles

Back to top button