
Madhepura : जिला के चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान से पुलिस ने हाल ही में जमानत पर बाहर आये हत्या आरोपी अपराधी को हथियार और कई राउंड गोली के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी का नाम अवधेश यादव उर्फ फौजी है. जो चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान वार्ड नंबर 2 का रहनेवाला है. वह हाल में ही में एक हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था. उसके पास से एक बड़ा देसी कट्टा, 315 बोर का 14 कारतूस, एक सैमसंग मोबाइल और 14500 रुपया बरामद हुआ है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : गिराया जाएगा पटना कलेक्टोरेट का 350 साल पुराना भवन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हर इमारत संरक्षण लायक नहीं
इस संबंध में एसपी राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि इस पर पूर्व में भी चौसा थाना कांड संख्या 120/20 दिनांक – 29 मार्च 20 आईपीसी धारा 302, 120 बी, 34 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है. इससे पहले भी चौसा थाना कांड संख्या 39/19 दिनांक 10 जून 19, आइपीसी की धारा 279, 337, 338, 307, 504, 506, 34 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था. इस गिरफ्तारी के बाद उनपर चौसा थाना कांड संख्या 98/22 दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें:1750 करोड़ खर्च कर महात्मा गांधी सेतु नए रूप में तैयार, जून में गडकरी करेंगे उद्घाटन




