BiharCrime NewsNEWS

मधेपुरा : जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में मरीज ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Madhepura : जिले के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में सुपौल जिले के थुमहा निवासी एक मरीज ने गले में गमछा बांधकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई. पत्नी का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मुन्ना चौधरी के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी उसने दिल्ली में एक बार आत्महत्या का प्रयास किया था.  वह अपने परिजनों से खुद को काफी निराश बताया था.

मृतक के भाई अशोक चौधरी ने बताया कि परेशानी को देखते हुए मुन्ना चौधरी को इलाज के लिए 15 दिन पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. तब से ही यहां उसका लगातार इलाज चल रहा था.

उन्होंने बताया कि उनके भाई का इलाज मेडिकल कॉलेज के चार नंबर बिल्डिंग के पहले तल पर चल रहा था. रविवार की देर रात को वह मौका पाकर अपने बेड से उठकर कहीं चले गए. काफी देर तक उसे नहीं देखने के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई. इस दौरान कई गार्डों से भी जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका. बाद में एकाएक चार नंबर बिल्डिंग में गार्डों की हलचल देख उन्हें शक हुआ और वह भी उसके पीछे-पीछे चल दिए. तब पता चला कि बिल्डिंग चार के ही पांचवें तल पर एक शव गमछी से पाइप में लटका हुआ है. जब स्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनके भाई का ही शव पाइप से लटका हुआ था.

इसे भी पढ़ें: मसौढ़ी में बारात का द्वार लगने के दौरान DJ ट्रॉली पलटा, 8 वर्षीय बच्चा समेत डीजे स्टाफ की दबने से मौत

Related Articles

Back to top button