
Ranchi : फरवरी माह में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में गुरुवार को तीसरी बार बढ़ोतरी हुई. अब 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. रांची में अब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 851.50 हो गयी है. एक दिन पूर्व तक रांची में कीमत 826.50 रूपये थी. मालूम हो कि फरवरी माह में पहली बार चार फरवरी को व दूसरी बार 15 फरवरी को क्रमशः 25 व 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इस लिहाज से देखें तो फरवरी माह में सिलेंडर की कीमत में सौ रुपये की वृद्धि हो चुकी है.
मालूम हो कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भी पिछले पंद्रह दिनों से लगातार वृद्धि जारी है. हालांकि, इन पंद्रह दिनों में दो से तीन वृद्धि नहीं भी हुई है, लेकिन वृद्धि का क्रम जारी है. इससे महंगाई का दौर शुरू हो गया है.




