
Ramgarh: पतरातू डैम स्थित शंकर ढाबा से महज कुछ दूरी पर पतरातु रांची मुख्य मार्ग सड़क किनारे होटल ग्रीन वैली के संचालक नरेश सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष पिता स्वर्गीय मोगो सिंह ग्राम पंचायत तालाटांड़ ग्राम उचरिंगा, थाना पतरातू निवासी अपने होटल से साइकिल लेकर सड़क पर निकले ही थे कि रांची की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एलपी 10 चक्का ट्रक एम एच 40 ए के 7127 साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया.जिससे साइकिल सवार समेत साइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और ट्रक साइकिल को घसीटते हुए लगभग 100 मीटर आगे जाकर राहगीरों के हल्ला करने पर रुकी. वही ट्रक दुर्घटना में मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई. दुर्घटना की जानकारी पतरातू पुलिस को मिली पतरातू पुलिस अविलंब दुर्घटना स्थल पर पहुंची जहां ट्रक चालक और उप चालक को अपने कब्जे में लेकर पतरातू थाना ले जाया गया. वहीं दुर्घटना में हुई मौत पर उचरिंगा गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने पतरातु रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों द्वारा दुर्घटना में हुई मौत पर उचित मुआवजा की मांग की जा रही थी. ऐसी स्थिति में कोई अप्रिय घटना ना हो जाए इस लिए पतरातू पुलिस थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह, एएसआई दिनेश तिवारी व पतरातू थाना सशस्त्र बल उपस्थित रहे. इस दुर्घटना पर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा बीडीओ एवं सीओ को घटनास्थल पर बुलाए जाने की मांग की गई. ताकि दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को उचित मुआवजा मिल सके. विदित हो कि उक्त दुर्घटना स्थल पर जब से सड़क चौड़ीकरण हुई है तब से अभी तक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में ग्रामीण उक्त दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की भी मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: सिमडेगा विधायक भूषण बारा के खिलाफ महिला थाना में दर्ज केस में सिमडेगा की अदालत में चल रही ट्रायल पर HC ने लगाई रोक




