Jamshedpur

पुलिस ने किया खुलासा : एएसआई को ब्लैकमेल कर रही थी वर्षा, टेल्को क्वार्टर में सिर को दीवार से दे मारा और गला दबा दिया

Jamshedpur : टेल्को के वर्षा हत्याकांड का खुलासा सोमवार को सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट ने कर दिया गया है. प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ने बताया कि घटना के दिन एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह वर्षा के घर बिष्टूपुर गया  हुआ था. वहां से उसे लेकर अपने घर टेल्को क्वार्टर में गया था. यहां पर उसने पहले तो उसके साथ मारपीट की. इस बीच सिर को दीवार से टकराया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

शव को बोरा में भरकर की थी सिलाई

एसपी का कहना है कि एएसआई ने हत्या करने के बाद शव को बोरा में भर दिया था. इसके बाद बोरे की सिलाई भी की थी. शव को तार कंपनी के तालाब में ले जाकर फेक दिया, जबकि उसके सामानों को स्वर्णरेखा नदी में बहा दिया. साथ ही उसकी मोबाइल को बिष्टूपुर में ही एक झाड़ी में फेक दिया था.

ब्लेकमेलिंग कर रही थी वर्षा

पूछताछ में धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह उसे ब्लेकमेलिंग करने का काम कर रही थी. अबतक वह 40 हजार रुपये दे चुका था. बावजूद  वह बार-बार रुपये मांग रही थी. इसी से तंग आकर उसने हत्या करने की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया.

झाड़ी से मोबाइल बरामद

एएसआई को बिहार के भोजपुर, थाना साहपुर, गांव इटावा से गिरफ्तार करके शहर की पुलिस टीम जमशेदपुर लेकर आई और जब उससे पूछताछ की तब उसने कहा कि मोबाइल को उसने झाड़ी में फेक दिया था. इसके बाद उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने बिष्टूपुर के एक झाड़ी से मोबाइल को भी बरामद कर लिया.

अकेले ही दिया था घटना को अंजाम

पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने में धर्मेंद्र ने किसी का भी सहयोग नहीं लिया था. अकेले ही घटना को अंजाम दिया और घटना के ठीक दूसरे दिन ही छुट्टी पर चला गया. जांच में पुलिस को एएसआई की जानकारी मिली थी और अंततः घटना का आरोपी भी वही निकला.

12 नवंबर की है घटना

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि 12 नवंबर की रात घटना को अंजाम दिया गया था. बाइक से शव को बोरा में बंद करके तार कंपनी तालाब लेकर गया था और उसे फेक दिया था. शव फुलने के बाद 6-7 दिनों के बाद उपर तैरने लगा था. लोगों ने बोरा से दो उंगलियों को बाहर निकला हुआ देखा था. इसके बाद पुलिस को खबर की थी.

इसे भी पढ़ें- कोलकाता बिरयानी  में कट्टा दिखाकर मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

 

Related Articles

Back to top button