
NewDelhi : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के नेतृत्व में शनिवार को संसद परिसर में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया. स्वच्छता अभियान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर समेत बड़ी संख्या में मंत्री और सांसद शामिल हुए. खबरों के अनुसार रविवार को भी संसद परिसर में स्वच्छता अभियान जारी रहेगा. इत क्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद परिसर में साफ सफाई के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया.
इसे भी पढ़ेंः जिस वकील के ठिकानों पर सीबीआई ने मारा था छापा, ठीक एक दिन बाद SC ने उसे बनाया एमिकस क्यूरी
स्वच्छता देवत्व के तुल्य होती है
इस अवसर पर ओम बिड़ला ने कहा कि स्वच्छता देवत्व के तुल्य होती है एवं स्वच्छतासे समाज स्वस्थ होता है. कहा कि स्वस्थ समाज में स्वस्थ आत्मा का वास होता है. यह भावना जिस दिन हर व्यक्ति में होगी उस दिन यह मिशन सही मायने में सार्थक साबित होगा. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभियान का मकसद इसे संसद सदस्यों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचाना है . कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर देश की 130 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी सांसद इस नयी शुरुआत को जन जन तक पहुंचायें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी आह्वान किया था कि देश के सभी शहरों को स्वच्छ करना है,
इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मॉब लिंचिंग को लेकर कहा, छोटे शहरों और गांवों में डर का माहौल




