
Lohardaga : सीएए के समर्थन में 23 जनवरी को निकाली गयी तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति नियंत्रित है. हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रही थी और सोमवार को लोहरदगा में प्रशासन ने दो घंटे के लिए कर्फ्यू में छूट भी दी थी.
लेकिन इसी दौरान सोमवार की रात ट्रक में आगजनी कर लोहरदगा में एक बार फिर से हिंसा भड़काने की कोशिश की गयी. जिसके कारण प्रशासन ने छठे दिन मंगलवार को कर्फ़्यू में कोई ढील नहीं दी है.
इसे भी पढ़ेंः #DelhiElection: अनुराग ठाकुर के ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’ वाले भड़काऊ बयान पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
उपद्रवियों ने ट्रक में लगायी आग
सोमवार की रात शहर के पतराटोली में उपद्रवियों द्वारा ट्रक में आगजनी के बाद लोहरदगा में फिर से हिंसा भड़काने की कोशिश की गयी. जिसके बाद प्रशासन ने छठे दिन कर्फ़्यू में कोई ढील नहीं देने का निर्णय लिया है.
23 जनवरी को हिंसक वारदात की घटना में पुलिस ने 100 से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद मामले में शामिल 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तारी की बात कही है.
इसे भी पढ़ेंः #JNU के शोध छात्र शरजील इमाम की तलाश में छह राज्यों की पुलिस, हिरासत में शरजील का भाई
सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
लोहरदगा में कर्फ़्यू के मद्देनज़र ज़िले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेज एवं स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे. बता दें कि 26 जनवरी को शहर के साथ सदर व सेन्हा प्रखंड में आधे घंटे की और जिले के अन्य सभी प्रखंड में झंडोत्तोलन के लिए कर्फ़्यू में दो घंटे की ढील दी गयी थी. इस दौरान सभी स्कूल-कॉलेज में झंडोत्तोलन किया गया था.
जिला बल व सीआरपीएफ के हवाले सुरक्षा की कमान
लोहरदगा में तिरंगा यात्रा के दौरान पथराव, आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद तनावपूर्ण स्थिति से निपटने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान अर्धसैनिक बलों के हवाले कर दी गयी है.
रैप, जैप रांची, रैफ हजारीबाग, जमशेदपुर, एसआइआरबी खूंटी, जिला बल खूंटी, जिला बल गुमला, पीटीसी पदमा हजारीबाग, बोकारो जिला बल और सीआरपीएफ के हवाले सुरक्षा की कमान सौंप दी गयी है.
इसे भी पढ़ेंः कोलकाता में सामने आया कोरोना वायरस का पहला संदिग्ध मामला!




