National

#coronavirus से चीन में 106 लोगों की मौत, दिल्ली में इंफेक्शन की आशंका में तीन लोग RML अस्पताल में भर्ती

Wuhan/New Delhi: चीन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इंफेक्शन के 1,300 नये मामले सामने आये हैं.

चीन में अबतक 106 लोगों की मौत

इस वायरस के कारण केंद्र मध्य हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि वायरस इंफेक्शन के कारण और 24 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि और 1,291 लोग इस संक्रमण से ग्रसित पाए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः#DelhiElection: अनुराग ठाकुर के ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’ वाले भड़काऊ बयान पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

जिसके साथ ही देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 4,000 से अधिक हो गई है. सोमवार को चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने नए कोरोनो वायरस के कारगर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

चीन से निकलकर कोरोना वायरस दूसरे देश में पांव पसार रहा है. अमेरिका, हांगकांग, मकाऊ, ताईवान और भारत के बाद अब श्रीलंका में भी कोरोन वायरस के संदिग्ध मिले हैं.

इंफेक्शन की आशंका में तीन लोग आरएमएल अस्पताल भर्ती

कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका में नयी दिल्ली में तीन लोगों को आरएमएल अस्पताल के अलग वार्ड में निगरानी में रखा गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

आरएमएल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि तीनों व्यक्तियों की आयु 24 वर्ष से 48 वर्ष के भीतर है. उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनके नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है.

इनमें से दो व्यक्ति दिल्ली के निवासी हैं और एक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से है. सोमवार तक चीन से 155 विमानों से भारत आने वाले कुल 33,552 यात्रियों की जांच की गई है.

इसे भी पढ़ेंः#JNU के शोध छात्र शरजील इमाम की तलाश में छह राज्यों की पुलिस, हिरासत में शरजील का भाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button