
Ranchi: पुलिसकर्मियों को विभिन्न संस्थाओं से पुरस्कार लेने पर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने रोक लगा दी है. राज्य पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली थी कि कई संस्थान व संगठन ऐसे भी हैं जिसमें गंभीर आपराधिक छवि के लोग शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार का एक साल: बंटा हुआ भारत और पाई-पाई के मोहताज राज्य
ऐसे लोग कोरोना वारियर्स के नाम पर विधि व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर रहे हैं. इस तरह की बात सामने आने के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने यह फैसला किया है.
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को लिखा पत्र
राज्य पुलिस मुख्यालय के आइजी अभियान साकेत सिंह ने सभी जिलों के एसपी को इस संबंध में पत्र लिखा है. आइजी अभियान के द्वारा लिखे पत्र में सभी जिलों के एसपी, एसएसपी को आदेश दिया गया है की पुलिसकर्मी किसी तरह का पुरस्कार न लें. पुरस्कार लेने के पहले अनुमति लेना जरूरी होगा. बिना अनुमति के कोई भी इनाम या सम्मान लेने से पुलिसकर्मियों को मना किया गया है.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown : हिंदपीढ़ी व वहां के बाशिंदों को लेकर नये सिरे से सोचना होगा प्रशासन को




