Dhanbad

#Lockdown21: धनबाद के नारायणपुर गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, ग्रामीणों ने बंद किया रास्ता

Dhanbad: कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सबसे अहम है सोशल डिस्टेंसिंग. इस सोशल डिस्टेंसिंग को कारगर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गयी है. और लोगों से घर में रहने की अपील की गयी है.

लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी कई लोग नहीं मान रहे हैं और घरों से आनावश्यक रूप से निकल रहे हैं. इसी को देखते हुए धनबाद के नारायणपुर गांव के लोगों ने एक अच्छी पहल की है. गांव के रास्ते को बंद कर दिया है ताकि बाहरी लोग गांव में प्रवेश न कर सकें और गांव संक्रमण से बचा रहे.

इसे भी पढ़ेंः#Fightagainstcorona : हिंदपीढ़ी एक घनी आबादी वाला इलाका, बड़े पैमाने पर होगी जांच, तैयार रहें लोग : हेमंत सोरेन

गांव के बाहर लगायी तख्ती- ‘मोदी का साथ दें, कोरोना को मात दें’

जिले के धनबाद-गोविंदपुर जीटी रोड के बीच सरायढेला से बलियापुर को जाने वाली हीरक रोड बाईपास पर बसे गांव नारायणपुर में प्रवेश करने वाली सड़क को बांस और झाड़ी लगाकर बंद कर दिया गया है. साथ ही एक तख्ती लगायी गयी है, जिसमें लिखा है कि ‘21 दिनों के कर्फ्यू में दें मोदी का साथ और कोरोना को मात.’

ग्रामीणों ने बंद किया रास्ता

इस संबंध में नारायणपुर गांव के लोगों ने बताया कि बेवजह बाहरी लोग इस गांव के रास्ते से आना – जाना कर रहे थे. इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गांव के रास्ते को बंद कर दिया गया, ताकि गांव संक्रमण से बचा रहे. हमलोग भी प्रधानमंत्री के लॉक डाउन का पालन करें और घर में रहें.

इसे भी पढ़ेंः#Palamu : कोरोना और लॉकडाउन का असर, 86 वर्ष बाद सांकेतिक और पांच झंडों के साथ नगर भ्रमण कर मनायी गयी रामनवमी

गांव में जागरूकता की है कमी

नारायणपुर गांव के लोगों ने इस संबंध में कहा कि लॉकडाउन के बावजूद लोग गांव में आना-जाना कर रहे थे. जिस कारण यह कदम उठाना पड़ा. उन्होंने बताया कि गांव में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है.

जागरूकता की कमी के कारण लोग घरों से बाहर निकल रहे थे, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा था. इसलिए गांव में प्रवेश करने के रास्ते को बंद कर दिया गया है, ताकि गांव के लोग बाहर नहीं निकल सकें और बाहर के लोग गांव नहीं आ सके. इस तरह गांव के लोग संक्रमण से बच पायेंगे.

इसे भी पढ़ेंः#FightAgainstCorona : युद्धपोत, प्लेन से लेकर सेना की पूरी मशीनरी अलर्ट पर, 8,500 डॉक्टर भी तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button