
Lohardaga: जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कुडू-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित हेंजला चेकपोस्ट के पास अवैध कोयला लदे छह ट्रक को जब्त किया गया है.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह कोयला ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. खनन विभाग और कुडू थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है.
इसे भी पढ़ेंः#Dhanbad: Lockdown का उल्लंघन कर ईंट-भट्ठों में धड़ल्ले से चल रहा काम, पुलिस कह रही मेरे क्षेत्र में नहीं है कोई भट्ठा
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, लोहरदगा जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना मिली थी, कि कुडू-रांची मार्ग में अवैध कोयला लदा ट्रक जाने वाला है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिला सहायक खनन पदाधिकारी नेतृत्व में गुरुवार की देर रात हेंजला चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था.
इसी क्रम में आ रहे कोयला लदे ट्रकों को रोक कर सभी चालकों को कोयले से संबंधित कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन ट्रक चालकों ने पर्याप्त कागजात नहीं दिखाए.इसके बाद सभी ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर कुडू थाना में खड़ा कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः#Ranchi: सरकार ने हाइकोर्ट को बताया- बुंडू में बॉडी डिस्पोजल के लिए जमीन चिह्नित की गयी है
टंडवा मगध कोलियरी से बंगाल ले जाया जा रहा था कोयला
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालकों ने पुलिस टीम और खनन विभाग की टीम को बताया कि कोयला टंडवा मगध कोलियरी से लोडकर बंगाल ले जाया जा रहा था.
इस मामले में ट्रक चालक रांची जिले के चान्हो थाना अंतर्गत सरईटोला निवासी अबुल अंसारी, ग्राम पतरातू निवासी संदीप कुमार, पंडरा निवासी सादिक़ अहमद, पकरियो निवासी मेराज अंसारी, ताला बरवाटोली निवासी इदरीस अंसारी और कुडू थाना क्षेत्र के फुलसूरी गांव निवासी मुमताज़ अंसारी को गिरफ्तार कर कुडू थाना कांड संख्या 46/20 में लोहरदगा जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ेंः#Lockdown: जमशेदपुर में खाद्य सामग्री का पास लगाकर शराब की तस्करी, भारी मात्रा में शराब के साथ दो गिरफ्तार




