
New Delhi: लॉकडाउन के बीच ही 12 मई से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. शुरू में कम संख्या में ही ट्रेनें चलेंगी. रिजर्वेशन 11 मई को शाम 4 बजे शुरू होगा और केवल IRCTC की वेबसाइट से ही हो सकेगा.
रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और कोई काउंटर टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जायेगा.
रेल मंत्रालय ने इसको लेकर एक विस्तृत योजना भी बनायी है. इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण की जांच भी की जायेगी. केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति होगी.
इसे भी पढ़ें – #CoronaOutbreak : 1500 बेड वाले रिम्स में आधी हो गयी मरीजों की संख्या, मौत के मामले हुए दोगुने
ये है रेलवे का प्लान
भारतीय रेलवे की योजना के मुताबिक 12 मई से यात्री ट्रेन संचालन को धीरे-धीरे शुरू किया जाये. शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनों को ही चलाया जायेगा.
ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नयी दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलायी जायेंगी.
इसे भी पढ़ें – मदर्स डे पर जानिये इस मां शकुतंला को, जिसने 1000 किमी चलने के दौरान बच्चे को जन्म दिया
300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी
इंडियन रेलवे कोरोना वायरस देखभाल केंद्रों के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित करने के बाद उपलब्ध कोचों के आधार पर नये मार्गों पर और अधिक विशेष सेवाएं शुरू करेगा.
इसके अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल के तौर पर 300 ट्रेनों के संचालन के लिए भी कोचों को अलग से आरक्षित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: हजारीबाग में कोरोना संक्रमण का नया केस मिला, झारखंड में मामले हुए 157




