Education & CareerRanchi

#Lockdown: 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करें- एमएचआरडी

Ranchi : कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर जहां देश के तमाम स्कूल बंद पड़े हैं, वहीं कई एजुकेशनल बोर्ड ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं को बीच में ही रोक दिया है.

इसी कड़ी में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) सहित आइसीएसइ बोर्ड ने भी 10वीं बोर्ड परीक्षा के अलावा क्लास 9वीं की परीक्षा को भी स्थगित किया था.

अब लॉक डाउन की लंबी अवधि को देखते हुए क्लास प्रमोशन को लेकर बड़े निर्णय लेने पर एमएचआरडी विचार कर रही है.

इसे भी पढ़ें : पलामू: कोरोना पॉजिटिव मरीज को लेकर फेसबुक में किया था आपतिजनक पोस्ट, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

इन सब में मिले मार्क्स बनेंगे आधार

विभिन्न कयासों के बीच केंद्रीय मानव संसाधन विभाग ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि 9वीं और 11वीं क्लास के स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट किया जाये.

हलांकि एमएचआरडी ने अपने ट्वीट में किसी एजुकेशनल बोर्ड विशेष की बात नहीं की है. एमएचआरडी ने ट्वीट कर कहा है कि वैसे स्टूडेंट्स जो क्लास 9 और क्लास 11 में हैं, उन्हें अगली क्लास में प्रमोट किया जायेगा.

इसके लिए स्कूल बेस्ड असेस्मेंट, प्रोजेक्ट्स, प्रियोडिक टेस्ट, टर्म एग्जामिनेशन में मिले मार्क्स का सहारा लिया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : #FightAgainstCorona : तबलीगी जमात से पलामू लौटा व्यक्ति पकड़ाया, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, कई संदिग्धों की तलाश जारी

स्कूल बेस्ड टेस्ट देकर हो सकते हैं प्रमोट

एमएचआरडी ने यह भी कहा है कि वैसे स्टूडेंट्स जिन्हें उक्त क्राइटेरिया में अच्छे प्रदर्शन नहीं होने की वजह से प्रमोट नहीं किया जायेगा, वे स्कूल बेस्ड टेस्ट देकर प्रमोट हो सकते हैं.

एजुकेशनल बोर्ड अपने-अपने स्कूलों को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आयोजित कर सकते हैं.

गौरतलब है कि हर वर्ष नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होता है, लेकिन कोरोना की वजह से लॉक डाउन है. ऐसे में नया शैक्षणिक सत्र तय समय में शुरू नहीं हो पायेगा.

इसी वजह से जिन क्लासेस का रिजल्ट नहीं आ पाया है, उन्हें प्रमोट कर की बात चल रही थी. इसी कड़ी में गुजरात, तमिलनाडू एजुकेशन बोर्ड के साथ केंद्रीय विद्यालय ने भी अपने बच्चों को अगले क्लास में प्रमोट करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें : #RimsCoronaUpdate : बुधवार को जांच के लिए आये 70 सैंपल, देर रात तक आयेगी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button