DhanbadJharkhand

#Lockdown में बढ़ी ताड़ी की मांग, नशे की गोली मिलाकर धड़ल्ले से हो रही बिक्री

Kumar Kamesh

Dhanbad: धनबाद और बोकारो जिले के सीमावर्ती क्षेत्र अमलाबाद इलाके में बिहार से आकर रह रहे पासियों  की इन दिनों लॉटरी ही लग गयी है. धनबाद में शराब की तमाम दुकानें बंद होने के कारण शराबियों  को आसानी शराब नहीं मिल पा रही है.

अगर शराब मिल भी रही है तो उन्हें चोरी-छिपे इसे खरीदने के लिए मोटी कीमत चुकानी पड़ रही है. 500 रुपये में पहले मिलने वाली शराब के लिए उन्हें एक हजार और 1200 रुपये देने पड़ रहे है, जिसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है. साथ ही इतनी मोटी रकम चुकाने के लिए शराबी तैयार भी नहीं दिखते.

इसे भी पढ़ें- #CoronaOutBreak: बिहार में कोरोना के 27 नये केस, मरीजों की संख्या बढ़कर 170

शराब बंद होने के कारण बढ़ी ताड़ी की मांग

अब कई शराबी शराब की जगह ताड़ी पीने को मजबूर हो गये हैं. यह ताड़ी उन्हें कम पैसे में उपलब्ध हो जा रही है. बताया जाता है कि जिस शराब के लिए उन्हें पहले पांच सौ रुपये चुकाने पड़ते थे अब उसी शराब के लिए 12 सौ रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं. ऐसे नशेड़ियों का मानना है कि जो नशा पांच सौ रुपये की शराब में होता है, वही नशा 40 रुपये की ताड़ी में होता है.

इन लोगों का यह भी कहना है कि लॉकडाउन के कारण पांच सौ रुपये की शराब 12 सौ रुपये तक में मिलने लगी है. जिस कारण लोग शराब छोड़कर ताड़ी का सेवन करने लगे हैं. अमलाबाद से सटे भौंरा, सुदामडीह, डिगवाडीह के रहने वाले लोग सुबह दामोदर नदी पार कर पैदल ही पार कर अमलाबाद क्षेत्र पहुंच जाते हैं. इन्हें लॉकडाउन की भी कोई परवाह नहीं होती. और न ही इनपर किसी तरह का ठोस कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- #Gujarat: सेना के तीन जवान कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली को पीछे छोड़ संक्रमण के मामले में दूसरे नबंर पर गुजरात

काफी नुकसानदेह है नशे की गोली मिली ताड़ी

अचानक से बढ़ी ताड़ी की मांग को देख ताड़ी बेचने वाले पासी भी जमकर फायदा उठा रहे हैं और ताड़ी में ज्यादा नशा करने के लिए पासी एक दिन या दो दिन पुरानी ताड़ी और उसमें कुछ नशे की गोली मिलाकर लोगों को दे रहे हैं. जिस कारण इन दिनों ताड़ी पीने वाले लोगो कें लिए भी खतरा बढ़ गया है.

इस संबंध में एक्सपर्ट आरपी गुप्ता ने बताया कि मिलावटी और एक दो या तीन दिन पुरानी ताड़ी काफी नुकसानदायक होती है और ऐसे ताड़ी पीने वाले  मुश्किल से ठीक हो पाते हैं. वे बताते हैं कि ताड़ी को सूर्य उगने से पहले आप सेवन करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक है. लेकिन नशे की गोलियां मिली हुई ताड़ी काफी नुकसानदेह होती है.

इसे भी पढ़ें- अमेरिकी विशेषज्ञ को महंगा पड़ा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का विरोध, पद से हटाये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button