Chatra

चतरा : जंगल में महुआ चुनने के लिए ग्रामीणों ने लगायी आग, दुर्लभ जड़ी बूटियां व जीव जंतु पर संकट

Chatra : महुआ चुनने को लेकर इन दिनों जंगल में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आग से दुर्लभ जड़ी बूटियां व जीव जंतु पर संकट मंडरा रहा है. प्रतापपुर वन क्षेत्र के जंगल में ग्रामीणों के द्वारा आग लगा दी गयी है. इसके कारण छोटे-छोटे जीव जंतु तथा जीवन रक्षक जड़ी बूटियां, जिनका उपयोग आयुर्वेद इलाज में होता है, नष्ट हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :CBSE : क्लास नौ से 12 के सिलेबस में नहीं होगी कटौती, ट्विट कर दी सूचना

बताते चलें कि महुआ चुनने वालों के द्वारा पेड़ के नीचे सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है. यह आग जंगल में फैल कर भीषण रूप धारण कर लेती है. दूसरी ओर महुआ चुनने वालों से वन पदाधिकारी व कर्मियों की ओर से अपील की जा रही है कि जंगल में आग नही लगाएं. इस संबंध में वन विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि अपील के बाबजूद लोग बाज नहीं आते हैं तो चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :नियुक्ति की आस में टक-टकी लगाये बैठे हैं राज्य के युवा, सरकार अनुबंध के सहारे चला रही है काम

Related Articles

Back to top button