Education & CareerRanchi

#LockDown ने बदले पढ़ाई के तरीकेः बंद के बीच रांची यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन क्लासेस

Ranchi: लॉकडाउन की वजह से बंद हुई रांची यूनिवर्सिटी इन दिनों डिजिटल हो गयी है. विवि के स्टूडेंट्स की पढ़ाई न रुके इसकी व्यवस्था विवि प्रशासन की ओर से की गई है.

छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करायी जा रही है. पूर्व में राज्य सरकार के आदेश के बाद बंद हुए स्कूल-कॉलेज के दौरान विवि ने ऑडियो क्लासेस रिकॉर्ड कराये थे. अभी उन्हीं रिकार्डेड क्लास का इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःक्या यह सच है कि मोदी सरकार 19 मार्च तक N-95 और PPE किट का निर्यात 10 गुणा कीमत पर करती रही

यू-ट्यूब पर रिकॉर्डेड लेक्चर

गौरतलब है कि हाल ही में रांची विवि का रेडियो खांची 90.4 कम्यूनिटी रेडियो शुरू हुआ है. विवि द्वारा इसी रेडियो में विभिन्न विषयों के क्लासेस रिकॉर्ड कर बजाये जा रहे हैं. रांची विवि का कम्यूनिटी रेडियो 16 किमी की दूरी तक सुनाई देता है. ऐसे में इस रेडियस में रहने वाले स्टूडेंट्स इन्हें सुनकर पढाई पूरी कर रहे हैं.

इसके अतिरिक्त यू ट्यूब पर भी रेडियो खांची का पेज बना हुआ है. इस पेज पर भी सभी रिकॉर्ड किये गये क्लासेस को अपलोड किया गया है. कोई भी स्टूडेंट्स रेडियो खांची के यू-ट्यूब लिंक को हिट कर लेक्चर सुन सकता है.

अभी रेडियो खांची के लिंक पर कुल 11 लेक्चर मौजूद हैं. इसमें बॉटनी के पांच, जूलॉजी के दो, हिस्ट्री और पॉलिटिक्ल साइंस के क्रमशः एक-एक और योग के तीन लेक्चर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः#StayAtHomeSaveLives : गांव और टोला में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंटेगा मिड डे मील का अनाज और राशि

जल्द अपलोड होंगे नये लेक्चर्स

अभी की व्यवस्था के तहत रिकॉर्ड किये गये लेक्चर ही सुना जा सकता है. लेकिन नए लेक्चर की व्यवस्था भी एक से दो दिन में शुरू हो जायेगी. इसे लेकर रांची विवि के वीसी डॉक्टर रमेश कुमार पाण्डेय ने सभी विषयों के शिक्षकों को कहा है कि वे घर में ही रहते हुए अपने विषय का लेक्चर रिकॉर्ड कर रेडियो खांची के मेल पर भेजें.

शिक्षक अपना लेक्चर ऑडियो और वीडियो किसी भी फॉर्मेट में भेज सकते हैं. बेसिक साइंस भवन में बनाये गये रेडियो खांची स्टेशन में उपलब्ध तकनीशियन सभी ऑडियो या वीडियो लेक्चर को एडिट कर अपलोड करेंगे.

इस व्यवस्था के तहत स्टूडेंट्स को हर दिन अपने-अपने विषय का नया लेक्चर भी मिल जायेगा और विवि के पास सभी विषयों के लेक्चर की एक सॉफ्ट कॉपी भी लाइब्रेरी में रहेगी.

इसे भी पढ़ेंःएकबार फिर देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, आज रात 8 बजे #CoronaVirus पर करेंगे बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button