National

#LoC: भारत-पाक के बीच तनाव गहराया, चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की

Srinagar : भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पड़ोसी देश चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है. चीन का कहना है कि वह स्थिति पर नजर बनाये हुए है और सीमा पर बने हालात से चिंतित है.  बता दें कि 2003 के सीजफायर समझौते का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिक बार-बार भारतीय सीमा में गोलीबारी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :  #NRC_CAA साथ मिलकर भारतीय मुसलमानों के दर्जे को प्रभावित कर सकते हैं : रिपोर्ट

भारत ने पाकिस्तान की हिमाकत का करार जवाब दिया

हाल के समय में तनाव की स्थिति तब उत्पन्न हुई जब बुधवार को पाक की फायरिंग में एक जेसीओ शहीद हो गये थे और एक महिला की मौत हो गयी थी. भारत ने पाकिस्तान की हिमाकत का करार जवाब देते हुए मोर्टार दागे और गोलीबारी की जिससे सीमा के दूसरी तरफ भारी नुकसान हुआ है.  उधर, चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, हमें संबंधित रिपोर्ट मिली है और हम मौजूदा स्थित से चिंतित हैं.

इसे भी पढ़ें :  #Yashwant_Sinha ने कहा, टुकड़े-टुकड़े गैंग में सिर्फ दो लोग, दुर्योधन और दुशासन, इशारा किसकी ओर!

पाकिस्तान भारत में आबादी को निशाना बना रहा है

कहा कि भारत और पाकिस्तान पड़ोसी होने के नाते संयम बरतें.  चीन दोनों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए मतभेद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील करता है.  संयुक्त रूप से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाये रखें.  रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान पीओके के अंदर गांवों में तोप और मोर्टार तैनात कर भारत में आबादी को निशाना बना रहा है.  पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को को दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के की गयी गोलीबारी में उसके दो सैनिक मारे गये.

गोलीबारी से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है

रामपुर सेक्टर (उरी के करीब) में बुधवार को पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था जिसमें सूबेदार वीराश कुरहाठी शहीद हो गये थे.  बारामुला जिले के कई सेक्टरों में नागरिक और रक्षा ठिकानों को भी निशाना बनाया था.  गोलीबारी से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है. वहीं, भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्टार दागे और तोप से गोलाबारी की.  सैन्य सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 से 4 सैनिक ढेर हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेसी नेता #SandeepDixit ने कहा, हमारी पुलिस आधे से ज्यादा भ्रष्ट, फिर सफाई दी, सब को भ्रष्ट नहीं कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button