
NewDelhi : भारत के सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गैंग में सिर्फ दो लोग हैं, दुर्योधन और दुशासन. और वे दोनों भाजपा में हैं, उनसे सतर्क रहें. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता रहे यशवंत सिन्हा ने अपने तेवर तल्ख करते हुए गृहमंत्री अमित शाह पर उनके टुकड़े-टुकड़े वाले बयान को लेकर शुक्रवार को तंज कसा है.
यशवंत सिन्हा वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश मंत्री रह चुके हैं. भाजपा से इस्तीफा देने का बाद अब वे पीएम मोदी के कट्टर आलोचक हैं. यशवंत सिन्हा लोकसभा चुनाव से पहले ही सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं .
The most dangerous tukde tukde gang in India consists of only two people, Duryodhan and Dusshashan. They are both in BJP. Beware of them.
— Yashwant Sinha (@YashwantSinha) December 27, 2019
इसे भी पढ़ें : #Save_Constitution_Save_India का संदेश देगी कांग्रेस, शनिवार को देश भर में फ्लैग मार्च निकालेगी
अमित शाह ने कहा था, दिल्ली के टुकड़े-टुकड़े गैंग को सबक सिखाया जाना चाहिए
जान लें कि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के खिलाफ प्रदर्शनों में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा था. उन्होंने गुरुवार को एक समारोह में कहा, दिल्ली के टुकड़े-टुकड़े गैंग को सबक सिखाया जाना चाहिए. कहा कि कांग्रेस पार्टी की नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग जो दिल्ली की अशांति के लिए जिम्मेदार है, इसको दंड देने का समय आ गया है. दिल्ली की जनता को इन्हें दंड देना चाहिए
अमित शाह दिल्ली के कड़कड़डूमा में DDA ईस्ट दिल्ली हब के उद्घाटन समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर हमलावर हुए. शाह ने कहा कि करीब 60 महीने होने को आये हैं केजरीवाल जी को मुख्यमंत्री बने, आज से पहले ये सारे वादे पूरे क्यों नहीं किये.
अभी भी ये वादे पूरे नहीं होने वाले हैं, सिर्फ विज्ञापन देकर ये लोगों को झांसा दे रहे हैं. इन्होंने जीवन में सिर्फ विरोध करने और धरना देने का काम किया है. केजरीवाल जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा गरीब लोगों को इसलिए नहीं पहुंचाया, क्योंकि उस योजना के आगे प्रधानमंत्री नाम जुड़ा है.
इसे भी पढ़ें : #CAAProtest : ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुखिया इलयासी की हिंसक प्रदर्शन बंद करने की अपील




