National

कांग्रेसी नेता #SandeepDixit ने कहा, हमारी पुलिस आधे से ज्यादा भ्रष्ट, फिर सफाई दी, सब को भ्रष्ट नहीं कहा

NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने नागरिकता संशोधन कानून(CAA) पर हुए बवाल को लेकर यूपी पुलिस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस आधे से ज्यादा भ्रष्ट है.  वह अपना भ्रष्टाचार कैसे मिटाए?

उन्होंने यह बातें मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम परिवार के घर में हुई तोड़फोड़ किये जाने की खबर को लेकर कही. जान ले कि मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के बाद कुछ स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके घरों में तोड़फोड़ की और सामान भी उठाकर ले गये.

इसे भी पढ़ें : #CAAProtest : ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुखिया इलयासी की  हिंसक प्रदर्शन बंद करने की अपील  

पुलिस भ्रष्टाचार मिटाने के बजाय राष्ट्रवादी नारा लगाती है

संदीप दीक्षित ने कहा कि पुलिस भ्रष्टाचार मिटाने के बजाय राष्ट्रवादी नारा लगाती है. उन्होंने कहा कि तो सबसे पहले आप राष्ट्रवादी टाइप नारा लगा लो और दिखाओ कि हम ऐसा काम करते हैं जिससे सवाल ना पूछा जाये.  जिनती भ्रष्ट संस्था उतनी ज्यादा वह राष्ट्रवाद की बात करेगी.  उन्होंने कहा कि जब कोई पुलिस या फौज ऐसे नारे लगाये तो समझिए वो काली करतूत छिपा रही है.

इसे भी पढ़ें : #CAA_Protest: उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में इंटरनेट बंद, लखनऊ में SMS पर भी रोक

  यह नहीं कहा कि सभी पुलिस वाले भ्रष्ट हैं

अपने इस बयान पर सवाल खड़े किये जाने पर संदीप दीक्षित ने माफी से इनकार कर दिया. सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने यह कहा कि ज्यादातर भ्रष्ट है, यह नहीं कहा कि सभी पुलिस वाले भ्रष्ट हैं. कहा कि राजनेता जनता के प्रति जवाबदेह हैं, इसी तरह से जनसेवक भी आम लोगों के प्रति जवाबदेह हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यदि पुलिस निष्पक्ष होकर काम नहीं करेगी तो ऐसा जनता में यह संदेश जायेगा कि वह संविधान के अनुसार अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर रही है.

इस मामले में जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है. कहा कि संदीप दीक्षित आधी पुलिस को भ्रष्ट बता रहे हैं,  जबकि पुलिस 365 दिन काम करती है.  कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : #Yashwant_Sinha ने कहा, टुकड़े-टुकड़े गैंग में सिर्फ दो लोग, दुर्योधन और दुशासन, इशारा किसकी ओर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button