
Dhanbad : कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना इंदिरा आवास योजना के बंद होने के बाद इंदिरा आवास योजना के लाभुक अब मौत के मकान में रहने को मजबूर हैं. इंदिरा आवास में रह रहे लाभुकों को अब इंतजार है कि कोई आकर इनकी मदद करें, क्योंकि जो इंदिरा आवास इन लाभुकों को सरकार के द्वारा मिली थी, अब वह बुरी तरह से जर्जर हो चुकी है. अब इसकी मरम्मती के भी कोई आसार नहीं देखने को मिल रहा है.
इसे भी पढ़ेंःराज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, दीपमाला धनबाद की कार्यपालक दंडाधिकारी बनीं
कभी भी ढह सकता है मकान, जा सकती है जान
जर्जर इंदिरा आवास में रह रहे लाभुकों की माने तो उनको जान माल का खतरा है. मकान कभी भी ढह सकता है और जान भी जा सकती है. बताया जा रहा है कि हर दिन हमारा ख़ौफ के साथ सामना हो ता है. हर दिन दीवारों में दरार और छत से सीमेंट के टुकड़े गिरते रहते हैं. ना जाने वो कौन सा दिन हमारे जिंदगी का आखिरी दिन होगा. इस तरह रोज रोज गिर रहे छत के पपड़ी से कई बार हमलोग घायल भी हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- झारखंड के चार आईपीएस अफसरों का तबादला, चार को अतिरिक्त प्रभार
350 लोगोंं की जान खतरे में
कई वर्षों से इंदिरा आवास में रह रहे लगभग 350 लोग हर पल मौत के ख़ौफ में जीने को मजबूर हैं. बताया जा रहा है कि यहां करीब 100 परिवार अपना जीवन बसर कर रहे हैं, जिसमें करीब 350 लोग रह रहे हैं. तकरीबन 70 से ज्यादा बच्चे हैं. कई बार तो कई बच्चे घायल भी हो चुके हैं
इसे भी पढ़ें- 23 अगस्त को ही हुआ था तबादला, अब चार सीओ को फिर बुलाया गया वापस
कई बड़े अधिकारी काट चुके है चक्कर, रिजल्ट जीरो
आवास की हालत और गरीब जनता की फरियाद सुन कई बार बड़े अधिकारी चक्कर भी काट चुके हैं, लेकिन इंदिरा आवास की मरम्मती के लिए सरकार के पास कोई फंड नहीं. वहीं सीओ साहब की माने तो सरकार नई योजना दी है, जिसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है. इस योजना के कई लोगों को लाभ मिला है. लेकिन इंदिरा आवास की मरम्मती के लिए सरकार के पास कोई फंड नहीं है. वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी सरकार पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें- एक सप्ताह में 304 से अधिक अफसरों का तबादला, गुमला डीटीओ बनाए गए मधुपुर एसडीओ
नहीं मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
वहीं इंदिरा आवास में रह रहे लाभुकों को सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इनका मानना है कि इंदिरा आवास सरकार द्वारा सरकारी जमीन पर बनाकर लाभुकों को दिया गया है जिसमें हम रह रहे है. लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हम नहीं उठा सकते हैं. कारण हमारे पास अपनी जमीन नहीं है. आवास तो प्रधानमंत्री योजना के तहत बनाया जाता है लेकिन उन्हें जमीन लाभुक देते हैं जो कि हमारे पास नहीं है. इंदिरा आवास में रह रहे लोगों को खुद अपनी इंदिरा आवास की मरम्मत करवानी पड़ेगी या फिर मौत को गले लगाना पड़ेगा





