JharkhandRanchi

झारखंड के चार आईपीएस अफसरों का तबादला, चार को अतिरिक्त प्रभार

Ranchi :  झारखंड सरकार ने राज्य के चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जबकि चार अन्य आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इससे संबंधित जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक, रामगढ़ की एसपी अनेप्पु विजयालक्ष्मी को एसीबी, रांची की एसपी के पद पर स्थानांतरित किया गया है.

इसे भी पढ़ें- 23 अगस्त को ही हुआ था तबादला, अब चार सीओ को फिर बुलाया गया वापस

इन चार IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

  1. संचार एवं तकनीकी सेवाएं, रांची के महानिदेशक नीरज सिन्हा को झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची के महानिदेशक पद पर स्थानांतरित किया गया है. अधिसूचना के मुताबिक, आईपीएस नीरज सिन्हा के झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची के महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद (झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची के महानिदेशक पद) को स्थिति एवं उत्तरदायित्व हेतु भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियमावली-1954 के नियम-9 के अंतर्गत भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस महानिदेशक के संवर्गीय पद के समतुल्य घोषित किया गया है.
  2. झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची के अपर पुलिस महानिदेशक रेजी डुंगडुंग को संचार एवं तकनीकी सेवाएं, रांची के अपर पुलिस महानिदेशक पद पर स्थानांतरित किया गया है.
  3. रामगढ़ जिला की पुलिस अधीक्षक अनेप्पु विजयालक्ष्मी को स्थानांतरित करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
  4. झारखंड सशस्त्र पुलिस-3, धनबाद की समादेष्टा (अतिरिक्त प्रभार- पुलिस अधीक्षक, रेल, धनबाद) निधि द्विवेदी को स्थानांतरित करते हुए रामगढ़ जिला की पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें- एक सप्ताह में 304 से अधिक अफसरों का तबादला, गुमला डीटीओ बनाए गए मधुपुर एसडीओ

इन चार IPS अफसरों को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

  1. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव तदाशा मिश्र को अपने कार्यों के अलावा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, रांची के पुलिस महानिरीक्षक का प्रभार दिया गया है.
  2. अपराध अनुसंधान विभाग के प्रभारी पुलिस महानिरिक्षक (संगठित अपराध) रंजीत कुमार प्रसाद को अपने कार्यों के अतिरिक्त दुमका क्षेत्र के अंतर्गत पड़नेवाले सभी जिलों में विधि-व्यवस्था, अपराध और कनीय कार्यालयों के पर्यवेक्षण से संबंधित प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरिक्षक के निर्धारित सारे दायित्वों के निष्पादन की जिम्मेदारी दी गयी है.
  3. धनबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आशुतोष शेखर को अपने कार्यों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल, धनबाद का प्रभार दिया गया है.
  4. धनबाद के पुलिस अधीक्षक (नगर) पीयूष पांडेय को अपने कार्यों के अतिरिक्त झारखंड सशस्त्र पुलिस-3, गोविंदपुर, धनबाद के समादेष्टा का प्रभार दिया गया है.

Related Articles

Back to top button